दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इलेक्शन स्टडी सेल ने चार विधानसभा सीटों पर कराए गए पोलिंग सर्वे का परिणाम जारी कर दिया है। सर्वे के अनुसार, गोरखपुर शहर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 70.3 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं, जबकि चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत रहे हैं।
Gorakhpur Election Results 2022: मुख्यमंत्री योगी 70.3 फीसदी लोगों की पहली पसंद, इस सर्वे में हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर से सर्वे में भाग लेने वाले 25.5 प्रतिशत लोगों ने सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को पसंद किया है। जबकि, गोरखपुर ग्रामीण में भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह और सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव में कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। मगर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की छवि के चलते इस सीट पर विपिन सिंह बाजी मारते नजर आ रहे हैं।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट: इस लिंक पर मिलेगा हर अपडेट
कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के जीतने की संभावना है। इसी सीट से सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। इलेक्शन स्टडी सेल के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अच्छा फीडबैक नहीं मिला है। देवरिया सदर से भी भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी की जीत की अत्यधिक संभावनाएं हैं।
तीन चरणों में हुआ सर्वे
कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि सर्वे मेें राष्ट्रीयता, धर्म, विकास, निशुल्क राशन, मुद्रास्फीति, आतंकवाद, हिजाब विवाद, ब्राह्मण, उच्च जाति, ओबीसी, एससी-एसटी, मुस्लिम, राजनीतिक दल का प्रभाव, राष्ट्रीय नेता, मुख्यमंत्री का प्रभाव और लोकल प्रत्याशियों के मुद्दों पर लोगों की राय ली गई है। इलेक्शन स्टडी सेल ने तीन चरणों में सर्वे को पूरा किया। पहले चरण मेें 13-21 फरवरी तक तकनीकी डाटा को द्वितीयक स्रोत से प्राप्त किया। दूसरे चरण में 24-28 फरवरी तक हर विधानसभा सीट में 25 नोटिफाइड पोलिंग बूथ पर फील्ड सर्वे किया। तीसरे चरण में तीन मार्च को चार नोेटिफाइड बूथ पर हर विधानसभा में चुनाव के दिन फील्ड सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट को तैयार करने में इलेक्शन स्टडी सेल के बाहरी विशेषज्ञ और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट प्रो. मुकुल सक्सेना ने अहम भूमिका निभाई।
खामोश समर्थक बनकर उभरीं महिलाएं
निशुल्क राशन की वजह से महिलाएं भाजपा की खामोश समर्थक बनकर उभरी हैं, जिनमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि कोविड महामारी का चुनाव पर कोई वास्तविक प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है।
पांच फेलो को तीन महीने तक दे रहे 25 हजार रुपये
कुलपति ने मुख्यमंत्री को बताया कि इलेक्शन स्टडी सेल में पांच फेलो को तीन महीने तक 25-25 हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। हर फेलो के साथ पांच-पांच वालंटियर्स को अर्न बाय लर्न योजना के तहत जोड़ा गया है।