सब्सक्राइब करें

जनता दरबार में पुलिस की शिकायतें सुन अधिकारियों पर भड़के योगी, बोले-थानों में इंसाफ क्यों नहीं?

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: विजय जैन Updated Mon, 10 Feb 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi yogi adityanath hearing people in janta darbar at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। सुबह चार बजे से ही सैकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर मंदिर पहुंचे थे। उसमें महिलाएं-पुरुष सभी थे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। हर समस्या का समाधान तत्काल किया जाए।



Trending Videos
CM Yogi yogi adityanath hearing people in janta darbar at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
जनता दरबार में अपनी बारी का इंतजार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद सुनकर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मंदिर स्थित अपने सोफा कक्ष में बैठक की। शहर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi yogi adityanath hearing people in janta darbar at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
सुबह से ही फरियादियों की लग गई भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी के जनता दरबार में हमेशा पुलिस के मामले सबसे ज्यादा आते हैं। पुलिस के अधिक मामले देखकर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और अधिकारियों से पूछा कि जो मामला थाने पर ही खत्म हो जाना चाहिए वह ऊपर तक कैसे पहुंच रहे हैं।
CM Yogi yogi adityanath hearing people in janta darbar at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री के जाने के बाद बचे हुए करीब 50 फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह ने सुनी। जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
CM Yogi yogi adityanath hearing people in janta darbar at Gorakhnath Temple in Gorakhpur
सीएम योगी के दिनचर्या में शामिल है जनता दरबार। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। सीएम योगी ने रविवार को कहा था कि देश में पहली बार स्वदेश निर्मित यात्री विमान को यूपी में चलाने जा रहे हैं। जल्द ही गोरखपुर से लखनऊ के बीच 19 सीटर विमान उड़ान भरेगा। 45 मिनट में यात्रा पूरी हो जाएगी। इस दौरान उन्होंने श्रम और सेवा योजना विभाग द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed