सब्सक्राइब करें

खुशखबर: गोरखपुर बस्ती मंडल के जिले जल्द होंगे कोरोना मुक्त, दो दिनों में मिले मात्र 24 संक्रमित

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Jun 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Districts of Gorakhpur Basti division will soon be corona free
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर-बस्ती मंडल के सातों जिले जल्द ही कोरोना से मुक्त हो सकते हैं। इन जिलों में 27 जून को 14 और 29 जून को केवल 10 नए कोरोना मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 28 जून को तीन जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला था। विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगर ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट ऐसे ही चलता रहा और लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहे तो जल्द ही यह आंकड़े शून्य पर आ जाएंगे।



कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल व मई में संक्रमण की रफ्तार काफी तेज थी। संक्रमण पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट के अभियान को शुरू किया गया। इस बीच मई माह में सीएम ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर का दौरा किया। इसका असर यह हुआ कि जांच में तेजी आई। पिछले 10 दिनों में गोरखपुर-बस्ती मंडल के सभी सातों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में संक्रमण के नए मामले कम हुए हैं।

 

Trending Videos
Districts of Gorakhpur Basti division will soon be corona free
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

28 जून को तो कुशीनगर, महराजगंज व बस्ती में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। इन सात जिलों में कुल एक्टिव केस महज 271 रह गए हैं। संक्रमण के काबू में होने की यही रफ्तार रही तो पूर्वांचल के ये सातों जिले जल्द ही कोरोना मुक्त हो जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Districts of Gorakhpur Basti division will soon be corona free
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

15 हजार से अधिक सैंपलों की हो रही जांच
दोनों मंडलों में प्रतिदिन 15 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा रही है। इनमें संक्रमित 15 से 20 ही मिल रहे हैं। गोरखपुर में सात हजार से अधिक सैंपलों की जांच प्रतिदिन हो रही है, लेकिन संक्रमितों के मिलने की संख्या चार से पांच ही है।

Districts of Gorakhpur Basti division will soon be corona free
कोरोना वायरस: जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला

यही हाल आरएमआरसी में होने वाली जांच का है। यहां पर कुशीनगर और महराजगंज से पांच हजार से अधिक सैंपल प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें भी तीन से चार केस ही प्रतिदिन मिल रहे हैं।

 

विज्ञापन
Districts of Gorakhpur Basti division will soon be corona free
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
गोरखपुर और बस्ती मंडल के सात जिलों की दो दिनों की रिपोर्ट  

जिला           27 जून   28 जून  एक्टिव केस
गोरखपुर          4        2       62
देवरिया           2        1       39
कुशीनगर         1        0       27
महराजगंज       3        0        15
बस्ती            1        0        31
सिद्धार्थनगर      3        3        72
संतकबीरनगर    0        4        25

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed