गोरखपुर में जल्द ही गोवा की तर्ज पर रामगढ़ताल में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डिनर क्रूज चलेगा। ताल में फिलहाल ऐसे दो क्रूज के संचालन को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
गोरखपुर को नई सौगात: रामगढ़ताल में मिलेगा समंदर का मजा, चलेंगे डिनर क्रूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहद्दीपुर स्थित रेडिसन ब्लू होटल एक क्रूज संचालित करने के आगे आया है जबकि दूसरे के लिए तलाश चल रही है। प्राधिकरण को उम्मीद है जल्द ही दूसरे क्रूज के लिए भी आवेदन मिल जाएगा। कुछ संस्थाएं इसके बारे में जानकारी जुटा रही हैं। दोनों क्रूज के लिए ताल में अलग-अलग रूट निर्धारित होंगे। शुल्क और अन्य शर्तों को लेकर मसौदा बाद में तैयार होगा।
जीडीए द्वारा ताल में अभी एक साधारण क्रूज का संचालन किया जा रहा है, इसमें कुछ लोग पार्टी कर सकते हैं। मगर बोटिंग के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए जीडीए ने यहां लग्जरी क्रूज संचालित करने का निर्णय किया है। गुरुवार को रेडिसन ब्लू होटल प्रबंधन ने जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर क्रूज संचालन की इच्छा जताई है। एक क्रूज के लिए जीडीए को हर महीने ढाई लाख रुपये का शुल्क देना होगा। समझौता होने के बाद संचालक द्वारा क्रूज मंगाया जाएगा।
एक साथ 100 लोग कर सकेंगे पार्टी
दोनों क्रूज अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। मनोरंजन के कई साधन क्रूज पर मौजूद रहेंगे। खाने-पीने की पूरी सुविधा उपलब्ध होगी। एक साथ 100 लोग क्रूज पर पार्टी कर सकेंगे। योजना है कि क्रूज पर सीमित लोगों की उपस्थिति में शादी की अनुमति भी दी जाए। यहां बार की भी सुविधा होगी और कई तरह के पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे। अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की जाएगी। क्रूज का मजा लेने के लिए शुल्क प्रति व्यक्ति निर्धारित किया जाएगा।