फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: माउंट कोजिअस्को पर तिरंगा लहराएंगे गोरखपुर के नीतीश, राजस्थान के राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

Thu, 12 May 2022 10:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 May 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Nitish singh of Gorakhpur will hoist tricolor on Mount Kosciuszko
पर्वतारोही नीतीश सिंह - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह इसी महीने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजिअस्को (7,310 फीट) पर तिरंगा लहराकर मिशन इंफ्लेक्टर, भारत मिशन ऑन जीरो प्रदूषण का संदेश देंगे। बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें अपने राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर शुभकामनाएं दीं।



 

Nitish singh of Gorakhpur will hoist tricolor on Mount Kosciuszko
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।

राज्यपाल ने पर्वतारोही से कहा कि इस भारत मिशन ऑन जीरो प्रदूषण को आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है। तभी हम अपने इस धरती को बचा सकेंगे और प्रदूषण मुक्त भारत का निर्माण करेंगे। इस मौके पर नीतीश सिंह के साथ इंफ्लेक्टर इंडिया के संस्थापक प्रबंधक स्वप्न बोस एवं पियूष शर्मा मौजूद थे।

 

Nitish singh of Gorakhpur will hoist tricolor on Mount Kosciuszko
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : twitter- @thedigitalpahdi

बता दें, कि गोरखपुर के रहने वाले पर्वतारोही नीतीश सिंह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्वतों पर भारत का तिरंगा लहरा चुके हैं। साथ ही कई सामाजिक मुद्दों पर संदेश दे चुके हैं। यह पहली बार है जब वह मिशन इंफ्लेक्टर, भारत मिशन ऑन जीरो प्रदूषण के साथ चढ़ेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nitish singh of Gorakhpur will hoist tricolor on Mount Kosciuszko
पर्वतारोही नीतीश सिंह - फोटो : twitter- @thedigitalpahdi

ऐसे बने पर्वतारोही
नीतीश के पिता शहीद लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के दौरान सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। पिता के उत्तराखंड में तैनाती के दौरान नीतीश आर्मी स्कूल रूड़की की कक्षा पांचवीं में पढ़ाई करते थे। एक बार परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश स्थित सोलन जाना पड़ा था।

 

विज्ञापन
Nitish singh of Gorakhpur will hoist tricolor on Mount Kosciuszko
पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान पहाड़ों और प्रकृति की अनोखी छंटा ने उनका मन मोह लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई के दौरान उनका शौक परवान चढ़ा। राजेंद्र नगर में मां जलसा देवी, भाई नीरज सिंह, दीपक सिंह और बहन नीतू सिंह के साथ रहने वाले नीतीश ने बारहवीं की पढ़ाई राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। वर्तमान में वो गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed