फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: टॉप 33 माफियाओं में शामिल है पूर्व एमएलसी माफिया रामू, अब जेल में लगाई ये गुहार

Sun, 13 Jun 2021 04:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
Former MLC mafia Ramu included in top 33 mafia appealed to jail administration for treatment
पुलिस के गिरफ्त में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के 33 माफिया की श्रेणी में आए पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी का नया पता लखनऊ की आलिशान फ्लैट की जगह अब जेल हो गया है। जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो न्यायालय ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में रामू सहित तीन अन्य को जेल भेज दिया। जेल पहुंचे पूर्व एमएलसी के कारण जेल की भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेल में दाखिल होने के वक्त उसने जिम्मेदार अफसरों से बताया कि उसकी तबियत खराब है। अभी एक पखवारे पहले कोरोना संक्रमित हो गया था। मैक्स हास्पिटल से छूट्टी मिलने के बाद लखनऊ में रह रहा था। शूगर के कारण अभी तबियत खराब है। उसने जेल प्रशासन से इलाज के लिए गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो शासन स्तर से सख्ती के बाद पुलिस इस गिरोह पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है।
Former MLC mafia Ramu included in top 33 mafia appealed to jail administration for treatment
पुलिस के गिरफ्त में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।
कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरोह के अन्य सदस्यों पर पुलिस की नजर है।
Former MLC mafia Ramu included in top 33 mafia appealed to jail administration for treatment
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के मेडिकल के दौरान अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि देवरिया पुलिस पूर्व एमएलसी रामू का नेटवर्क खंगाल रही है। एडीजी अखिल कुमार ने एक सप्ताह के भीतर माफिया के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। पुलिस की कार्रवाई से माफिया से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। इस गैंग से जुड़े आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग भूमिगत हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Former MLC mafia Ramu included in top 33 mafia appealed to jail administration for treatment
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
जो लोग पूर्व एमएलसी के साथी होने पर कल तक गर्व महसूस करते थे, वहीं अब छिपकर रहना चाहते हैं। उनको पता हो गया है कि गैंग लीडर के साथ सदस्यों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक इस गिरोह के करीब सात लोगों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कस चुकी है।
विज्ञापन
Former MLC mafia Ramu included in top 33 mafia appealed to jail administration for treatment
पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस इस गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही है। पुलिस के भय से पूर्व एमएलसी के कई करीबी भूमिगत हो चुके हैं। माफिया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के निशाने पर अन्य करीबी हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े लोगों की सूची तैयार की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed