फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: बंदी बन जेल पहुंचा पूर्व एमएलसी माफिया रामू, मुस्कुरा कर बोला- मेरे दर्द का हिसाब लेगी जनता

Sun, 13 Jun 2021 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 03:34 PM IST
सार

पुलिस शनिवार को रामू द्विवेदी को लेकर रामपुर कारखाना थाने पहुंची। वहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। जब न्यायालय जा रहे थे तो चेहरे पर मुस्कान तो थी लेकिन मीडिया ने जब पूछा तो उन्होंने कहा कि वक्त आने पर जवाब दूंगा, मेरे साथ हुए जुर्म का जवाब जनता देगी।
 

विज्ञापन
Former MLC Ramu Dwivedi arrest case update brother said got arrested in political hatred by up government
पुलिस के गिरफ्त में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया और कुशीनगर जनपद में राजनीति में धमक कायम करने वाले माफिया व पूर्व एमएलसी संजीव उर्फ रामू द्विवेदी को सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस शनिवार को रामू द्विवेदी को लेकर रामपुर कारखाना थाने पहुंची। वहां उनके साथ लग्जरी गाड़ी से आए लोगों ने दवा दी। इसके बाद कसया रोड स्थित गोशाला पर पुलिस ने उनको बैठा दिया। वहां उनसे घंटों पूछताछ की गई। जब जिला अस्पताल से मेडिकल कराने के बाद न्यायालय जा रहे थे तो चेहरे पर मुस्कान तो थी लेकिन मीडिया ने जब पूछा तो उन्होंने कहा कि वक्त आने पर जवाब दूंगा, मेरे साथ हुए जुर्म का जवाब जनता देगी।



मूल रूप से गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निवासी रामू की पढ़ाई लखनऊ में हुई है। मां सरकारी सेवा में थीं। लखनऊ विश्वविद्यालय में बटलर छात्रावास में रहकर बीए, एलएलबी की पढ़ाई करने वाले रामू के दामन पर अपराध के दाग लगते गए। यहीं से उनकी पहचान प्रदेश के कई बड़े नामदारों से हुई। उन पर पुलिस रिकार्ड में आरोप है कि करीब एक दशक से ऊपर तक अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...

Former MLC Ramu Dwivedi arrest case update brother said got arrested in political hatred by up government
पुलिस के गिरफ्त में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

लखनऊ में हुई संगीन और चर्चित वारदातों में उनका नाम आया और मुकदमा भी दर्ज हुआ। रामू ने अपराध की दुनिया को छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया। अचानक राजनीति में कदम रखने वाले रामू देवरिया- कुशीनगर स्थानीय निकाय से विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीता। 

Former MLC Ramu Dwivedi arrest case update brother said got arrested in political hatred by up government
पुलिस के गिरफ्त में पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद 2010 से 2016 तक विधान परिषद का सदस्य रहा। इधर, करीब पांच सालों से रामू राजनीति में अपनी जमीन तलाश रहा था। लेकिन फिलहाल किसी दल से नहीं जुड़ा है। कुछ दिन पहले तेजी से चर्चा शुरू हुई थी कि रामू पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से विधान सभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former MLC Ramu Dwivedi arrest case update brother said got arrested in political hatred by up government
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के मेडिकल के दौरान अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

चर्चा आम होते ही उसके ऊपर पुलिस की कार्रवाई की तलवार लटकने लगी। प्रशासन ने पहले उसकी मकान का नक्शा निकलवाकर दिखवाया कि उसमें कोई कमी तो नहीं। मकान रामू के नाम होने एवं नक्शा मानक के अनुरूप होने पर पुलिस चुप हो गई। बाद में पुलिस ने संजय केडिया एवं निकुंज अग्रवाल से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन्हीं मामलों में रामू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Former MLC Ramu Dwivedi arrest case update brother said got arrested in political hatred by up government
पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के मेडिकल के दौरान अस्पताल के बाहर मौजूद समर्थक। - फोटो : अमर उजाला।

उसके भाई श्यामू द्विवेदी ने उसकी गिरफ्तारी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि ब्राह्मण होने की सजा मिली है। मेरे भाई को चुनाव लड़ना है। सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। उधर, रामू के जेल पहुंचते ही जेल में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed