{"_id":"60c59e9a9e21a2417759d19a","slug":"gorakhpur-monsoon-update-news-monsoon-will-come-in-gorakhpur-tomorrow-or-day-after-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: गोरखपुर में रिमझिम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, कल या परसों जिले में दस्तक देगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: गोरखपुर में रिमझिम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, कल या परसों जिले में दस्तक देगा मानसून
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रुक- रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं दो से तीन दिनों में जिले में मानसून दस्तक दे सकता है। बंगाल की खाड़ी से चला मानसून शनिवार देर शाम तक झारखंड पहुंच गया था। रविवार यानी आज बिहार और सोमवार से मंगलवार तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आज से लगातार 16 जून तक रुक- रुककर बारिश होने की संभावना है। शनिवार सुबह से छाए बादलों और पूरे दिन रुक- रुककर हुई बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। कई इलाकों में बिजली का संकट होने से पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई। गौरतलब है कि शनिवार को दिनभर रुक- रुककर बारिश होने की वजह से वातावरण में नमी बढ़कर 96 प्रतिशत हो गई। साथ ही पूरे दिन करीब 16 किलोमीटर की गति से हवा चली।
2 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
तेज हवा की वजह से अधिकतम तापमान 31 डिग्री हो गया। जो कि शुक्रवार को 38 डिग्री होने की वजह से हीट इंडेक्शन 45 डिग्री गर्मी का एहसास करा रहा था।
3 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आज से शुरू हुई रुक- रुककर बारिश 16 जून तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
14 जून को 10 से 15 मिलीलीटर, 15 जून को 20 से 22 मिलीलीटर और 16 जून को 25 से 30 मिलीलीटर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 5
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : राजेश कुमार।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य तौर पर अपने निर्धारित समय पर ही आ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।