{"_id":"60c444708ebc3ee47e620018","slug":"up-panchayat-by-election-voting-starts-in-gorakhpur-basti-mandal-latest-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat By Election 2021: गोरखपुर-बस्ती मंडल में वोटिंग खत्म, मतदाताओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat By Election 2021: गोरखपुर-बस्ती मंडल में वोटिंग खत्म, मतदाताओं में दिखा उत्साह
Sat, 12 Jun 2021 09:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी पंचायत उप चुनाव 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-बस्ती मंडल में शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। धीरे-धीरे मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। वहीं कई बूथों पर कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी भी हो रही है। कुछ मतदाता बिना मास्क लगाए वोड डालने पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग नियम की भी धज्जियां उड़ रही है। हालांकि आज मौसम भी मतदान में खलल डाल सकता है क्योंकि बारिश होने की संभावना है। आगे की स्लाइड्स में देखें पल-पल की अपडेट...
यूपी पंचायत उप चुनाव 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के बरईपुर गांव में पंचायत उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गया। मतदाता वोट डालने के लिए बूथों पर धीरे-धीरे पहुंचने लगे। मतदान संपन्न कराने के सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।
पिपराइच के बरईपुर में एक बजे तक 60 फीसदी वोट पड़ा।
शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान
खजनी थाना क्षेत्र के पिपरौली ब्लाक में मिस्रौलिया के प्रधान प्रत्याशी राघवेंद्र उर्फ गिलगिल दूबे की गोली लगने से मित्यु हो गई थी। जिसमें रिक्त प्रधान पद व सदस्यों के हो रहे पंचायती चुवाव ग्राम सभा मिस्रौलिया का प्राथमिक विद्यालय महुआडाबर में तीन बूथों पर 154,155,156 मतदान शांति तरीके से चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर खजनी पुलिस सहित पीएसी बल तैनात है।

बेलगड़ी में मतदाताओं में दिखा उत्साह
बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलगड़ी में ग्राम प्रधान, दरियापुर जंगल, बड़ोखर और मैलानी साहब वाजिद में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए हुए मतदान में लोगों का उत्साह दिखा। सबसे ज्यादा भीड़ बेलगड़ी में महिला मतदाताओं की रही। बड़ोखर, मैलानी साहब वाजिद और दरियापुर जगंल में ग्राम पंचायत सदस्य के मतदान को लेकर खास उत्साह देखने को नहीं मिला।
ब्लॉक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पांच बजे तक बेलगड़ी में 1261 में से 1018, बड़ोखर में 1007 में से 660, दरियापुर जंगल में 779 के सापेक्ष 463 और मैलानी साहब वाजिद में कुल 401 मतदाताओं के सापेक्ष 117 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत और पुलिस क्षेत्राधिकारी धनंजय कुमार कुशवाहा के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट सुजीत श्रीवास्तव और राजेश कुमार अपनी टीम के साथ भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे।

सिद्धार्थनगर पंचायत उप चुनाव में जिले के जोगिया, मिठवल, इटवा ब्लॉकों में प्रधान पद के रिक्त तीन पदों एवं बर्डपुर में एक बीडीसी सदस्य समेत 94 सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह दिखा। देर शाम तक केंद्रों पर भीड़ लगी रही।
पंचायत चुनाव में निर्वाचित होने के कुछ ही दिन बाद तीन प्रधानों एवं एक बीडीसी सदस्य की आकस्मिक मौत हो गई थी। इससे ये पद रिक्त चल रहे थे। इन रिक्त पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं। पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार जोगिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैदौली में देर शाम तक 80 फीसदी मतदान हुआ। प्राथमिक विद्यालय बैदौली में स्थित मतदान केंद्र पर सभी 1098 मतदाताओं में 778 ने मतदान किया। यहां सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। यहां दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है।
जोगिया ब्लॉक की ही ग्राम पंचायत बभनी में वार्ड संख्या छह से सदस्य पद के लिए दो लोग चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 239 मतदाताओं में से 139 ने मतदान किया। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक की खानकोट ग्राम पंचायत में प्रधान की मौत के बाद रिक्त हुए पद के लिए उपचुनाव में 54.9 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य अजमा रहे हैं। इसी के साथ क्षेत्र के गनवरिया पश्चिम, सेमरा कमियां, दुफेडिय़ा, परसा, बौरहवा, कठेला जुनूबी, पतिला समेत आठ गांवों में सदस्य पद के लिए भी मतदान हुआ।
मिठवल ब्लॉक के बरगदवा में प्रधान पद के लिए एवं बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के एक पद के लिए मतदान हुआ। औराताल प्रतिनिधि के अनुसार डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम सभा बनगाई, महोखवां, सुकरौली में चार वार्ड के सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रही। यहां देर पांच बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हुआ। भनवापुर ब्लॉक में सदस्य पद के लिए चार बूथों पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसडीएम जग प्रवेश व क्षेत्राधिकारी अरुण चंद्र ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास खंड मिठवल के बरगदवा, खेसरहा के नासिरगंज तथा बांसी के बस्ठा और आमा माफी मतदान केंद्र का निरीक्षण करते हुए मतदान कर्मियों व मतदाताओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन तथा सोशल डिस्टेंस बनाकर मतदान करने के लिए कहा।

संतकबीरनगर में खलीलाबाद ब्लॉक के भाटपार ग्राम पंचायत में प्रधान के रिक्त पद पर मतदान हो रहा है। मतदाताओं की लाइन सुबह सात बजे से लगी है। सभी लोग अपने मतों का इस्तेमाल कर गांव की सरकार चुनने में योगदान दे रहे हैं।