फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: कील-मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए वरदान है कपूर, नारियल के तेल में मिलाकर ऐसे लगाएं

Sat, 12 Jun 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
know about these benefits of camphor by Ayurvedacharya
कपूर के फायदे। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

कपूर को जलाकर पूजा-पाठ करने के बारे में अपने सुना होगा या देखा होगा, लेकिन इसका प्रयोग बस पूजा करने के लिए नहीं होगा बल्कि इससे आपकी जिंदगी बदल सकती है। आज कल महिलाओं में कील-मुंहासों की समस्या आम है। लोग इसे ठीक करवाने के लिए तमाम डॉक्टर के चक्कर लगाते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बहुत खास बातें बताने जा रहे हैं। कपूर एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। अपने इसी गुण की वजह से ये फोड़े-फुंसियों पर न सिर्फ लगाम लगाता है बल्कि उन्हें ठीक करने में भी काफी मददगार साबित होता है। कपूर आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं। एक पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है और दूसरा कपड़ों में रखा जाता है। पूजा-पाठ वाला कपूर प्राकृतिक होता है और दूसरा कृत्रिम कहलाता है।



पूजा पाठ करने वाले कपूर को भीमसेनी कपूर कहा जाता है। वहीं कपड़ों में रखा जाने वाला कपूर कृत्रिम होता है और इसे केमिकल्स के माध्यम से बनाया जाता है। कपूर के अंदर कई प्रकार की खासियत होती है। यह एक अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है और इसकी गंध बहुत तेज होती है। आइए जानते हैं आयुर्वेदाचार्य डॉ. सगुण चंद द्वारा कि कपूर का प्रयोग कहां-कहां कर सकते हैं...

know about these benefits of camphor by Ayurvedacharya
कपूर के फायदे। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, कपूर का इस्तेमाल दवाइयों के निर्माण में किया जाता है। इसे जलाने पर मानसिक शांति के साथ-साथ घर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इसकी मदद से आप कई तरह की शारीरिक दिक्कतों से भी राहत पा सकते हैं।

घर में अगर किसी को सिरदर्द की समस्या है तो वह कपूर, शुंठी, अर्जुन की छाल और सफेद चंदन को बराबर मात्रा में पीस कर लेप सिर में लगा लें। इससे काफी फायदा पहुंचेगा। अगर किसी के आंख से जुड़ी कोई दिक्कत है तो वह कपूर को बरगद के दूध में मिलाकर आंखों में काजल की तरह लगा लें, इससे हर प्रकार की समस्या दूर हो जाएगी।

 

know about these benefits of camphor by Ayurvedacharya
कपूर के फायदे। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं युवावस्था में युवा युवतियों को मुंहासे निकल आते हैं। ये मुहासे लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाते हैं और इससे चहरे पर धब्बा भी बन जाता है। मुंहासों पर कपूर का तेल लगाने से काफी लाभ मिलता है। यह मुंहासों के दोबारा आने पर भी रोक लगाता है। कील-मुंहासों की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में नारियल तेल में कपूर को मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग मिट जाते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about these benefits of camphor by Ayurvedacharya
कपूर का तेल। - फोटो : Pixabay
आजकल हर शहर में प्रदूषण की समस्या आम हो गई है। इससे ज्यादातर लोगों के बाल झड़ने और रूसी की शिकायतें सामने आती हैं। नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाने से रूसी और टूटते बालों से राहत मिलती है।

 
विज्ञापन
know about these benefits of camphor by Ayurvedacharya
कपूर के फायदे। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना काल में लोग खांसी-जुखाम से परेशान हैं। ऐसे में कपूर उनके लिए वरदान साबित हो सकता है। कपूर को सरसों या तिल के तेल में मिलाकर थोड़ी देर रख दें और फिर इसे पीठ और छाती पर लगाकर हल्की मालिश करें, इससे काफी लाभ होता है। वहीं गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed