फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Academy defeated Mankapur Lions by 129 runs

Basti News: खैर अकादमी ने मनकापुर लायंस को 129 रन से दी शिकस्त

Wed, 12 Aug 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 12 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Khair Academy defeated Mankapur Lions by 129 runs
खैर क्रिकेट ग्राउंड में मैच के दौरान ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को ओपेन आयु वर्ग के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में मनकापुर लायंस को खैर क्रिकेट अकादमी ने 129 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 35 ओवर के मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अब्दुल काशिफ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 175 रन बनाए।
विज्ञापन

मनीष कुमार ने 50 रन, अथर्व ने 33 और मोहम्मद आमिर ने 25 रन बनाए। मनकापुर लायंस की तरफ से विशाल यादव ने एक, श्रवण ने एक और आकर्ष सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करने उतरी मनकापुर लायंस की टीम 31.5 ओवर में 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मनकापुर लायंस की तरफ से रवि प्रताप ने 41, करन गुप्ता ने 25, ओजस तिवारी ने 23 और विशाल यादव ने 21 रन बनाए। खैर अकादमी की तरफ से अथर्व ने चार विकेट लिए।

आशुतोष मल्होत्रा, सौरभ पाल और मेधांश प्रताप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। सर्वाधिक 175 रन बनाने वाले अब्दुल काशिफ मैन ऑफ द मैच रहे। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed