हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा-अर्चना होती है। सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के व्रत एवं पूजन-अर्चन का विधान है। इसके साथ ही हर ग्रह का भी अलग दिन होता है। ज्यातिषाचार्य बृजेश पांडेय बताया कि हर देवी-देवता के पूजन का विधान अलग होता है। आइए जानते हैं किस देवी-देवता और ग्रहों के लिए कौन सा दिन हैं और कैसे पूजन करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती है...
धर्म कर्म: जानिए कौन से दिन होती है किस देवी-देवता की पूजा, ग्रहों से भी है इन दिनों का जुड़ाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार: मंगलवार का दिन महावीर हनुमान और मंगल ग्रह का है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में कभी भी अमंगल प्रवेश नहीं करता। इस दिन लाल वस्त्र पहनने चाहिए। हनुमानजी को गुड़, चने और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से शनि और मंगल ग्रह की शुभता मिलती है।
बुधवार: बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश और बुध ग्रह का है। इस दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। मूंग दाल, घी व दही का दान करने से समाज में मान बढ़ता है और बुद्धि तेज होती है।
बृहस्पतिवार: बृहस्पतिवार का दिन विष्णु और बृहस्पति ग्रह को समर्पित है। इस दिन व्रत करने से धन, पुत्र और विद्या की प्राप्ति होती है। पीले रंग का कपड़ा पहनने और पीली चीजों का दान करना शुभ मना जाता है।