फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन के दूसरे सोमवार को शिव की आराधना में लीन रहा फ्रांसीसी परिवार, तस्वीरों में देखें ऐसे की पूजा

Mon, 13 Jul 2020 04:58 PM IST
vivek shukla संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
French family worshiping Shiva on second Monday of Sawan 2020 at Maharajganj
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा शिव मंदिर फ्रांसीसी परिवार के आस्था का केंद्र बना हुआ है। विदेशी सभ्यता संस्कृति में पला बढ़ा विदेशी परिवार भारतीय संस्कृति में रच बस रहा है। भारतीय भोजन ही नहीं अब तो उन्हें भारतीय धर्म संस्कृति में भी ज्यादा लगाव हो गया है, तभी तो इन दिनों मंदिर परिसर में रहने वाला फ्रांसीसी परिवार लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

French family worshiping Shiva on second Monday of Sawan 2020 at Maharajganj
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सावन के दूसरे सोमवार को भी इस परिवार ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। विदेशी मेहमानों द्वारा हर-हर महादेव सुन गांव के लोग भी उनके मुरीद हो गए। बता दें कि फ्रांसीसी परिवार के पैट्रीस पैलेरस व उनकी पत्नी वर्गिनी पैलेरस उनकी दो बेटियां ओफिली पैलेरस व लोला पैलेरस तथा बेटा टॉम पैलेरस फ्रांस के टूलूज शहर से जुलाई 2019 को 24 देशों की यात्रा पर निकले थे।

French family worshiping Shiva on second Monday of Sawan 2020 at Maharajganj
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।
जो यूरोप, तुर्की, जार्जिया, ओमेनिया, ईरान, दुबई, अमीरात, यूएई, ओमान से पाकिस्तान होकर एक मार्च 20 को बाघा बार्डर होते हुए भारत पहुंचा। ओफली पैलेरस ने बताया कि भारत भ्रमण के बाद नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, लाऊस व कंबोडिया का भ्रमण अभी शेष है। लेकिन लॉकडाउन व नेपाल सीमा सील होने के कारण वह अभी मंदिर में ही अपना आशियाना बना कर रह रहे हैं। पूरा परिवार देवाधिदेव महादेव का भक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
French family worshiping Shiva on second Monday of Sawan 2020 at Maharajganj
मंदिर में ग्रामीणों के साथ फ्रांसीसी परिवार। - फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में यह परिवार सावन के महीने में भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रहा है। परिवार के सभी सदस्य सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेकते हैं। मंदिर के पुजारी बाबा हरिदास ने बताया कि फ्रांसीसी परिवार के सभी सदस्य मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। उनका हर-हर महादेव बोलना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
French family worshiping Shiva on second Monday of Sawan 2020 at Maharajganj
- फोटो : अमर उजाला।

सीमा सील होने पर मंदिर परिसर में रूका फ्रांसीसी परिवार
फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले पैट्रीस पैलेरस अपने पत्नी व बच्चों समेत टूरिस्ट बीजा पर पहली मार्च 20 को पाकिस्तान से बाघा बार्डर होते हुए भारत में आए। जिन्हें भारत के विभिन्न स्थानों के भ्रमण के बाद नेपाल जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन व नेपाल सीमा सील होने के कारण वह नेपाल नहीं जा सके। लिहाजा सीमा खुलने तक पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा स्थित एक मंदिर को अपना आशियाना बना लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed