फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhnath Mandir Attack: मंदिर में हमला करने वाले मुर्तजा के पिता का दावा, घटना से दो दिन पहले घर आई थी पुलिस

Mon, 04 Apr 2022 07:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhnath Temple Attack: Police came home two days before the incident claims the father of the accused who attacked the temple
मंदिर में हमला करने वाले का पिता मुनीर अहमद अब्बासी - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में रविवार शाम को हुए हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हैं। सोमवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इसे आतंकी वारदात जैसा बताया है, वहीं हमलावर मुर्तजा के पिता ने एक हैरान करने वाली बात बताई है। पिता मुनीर अहमद अब्बासी ने दावा किया कि एक अप्रैल को ही उनके घर पर आए दो लोग खुद को पुलिस बताकर उनके बेटे को पूछ रहे थे।

उन्होंने बताया कि उन लोगों ने कहा था वो मुर्तजा की तलाश कर रहे हैं। उसके खिलाफ समन जारी हुआ है। कोई 35 लाख रुपये से जुड़ा मामला है। उसके खिलाफ कोर्ट से समन जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि जब मैंने कागज दिखाने को कहा तो उन लोगों ने पहले मुर्तजा को बुलाने की बात कही।

Gorakhnath Temple Attack: Police came home two days before the incident claims the father of the accused who attacked the temple
CM Yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

पिता मुनीर अहमद अब्बासी का कहना है कि उनका बेटा दिमागी रूप से ठीक नहीं है। काफी दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इसी की वजह से उसने नौकरी भी छोड़ दी थी और उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अलग रहने लगी थी।

Gorakhnath Temple Attack: Police came home two days before the incident claims the father of the accused who attacked the temple
गोरखनाथ मंदिर में हमला: सिपाही अनुराग ने बताई पूरी घटना। - फोटो : अमर उजाला।

पिता के मुताबिक, मुर्तजा की हरकतों से डॉक्टर भी हैरान और परेशान थे। डॉक्टरों ने उसे साई मेडिकल कॉलेज के मनोविज्ञानी को रेफर किया था, जहां उसका काफी दिनों से इलाज चल रहा है। अब्बासी ने बताया कि हम लोग उसे कभी घर से निकलने नहीं देते थे, लेकिन इस बीच मौका पाकर वह भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhnath Temple Attack: Police came home two days before the incident claims the father of the accused who attacked the temple
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

आईआईटी मुंबई से की है केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पुलिस की गिरफ्त में आए अहमद मुर्तजा अब्बासी  ने आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था। अक्तूबर 2020 से आकर गोरखपुर रहने लगा। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अहमद मुर्तजा अब्बासी शनिवार को ही घर से निकला था। घर में किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। अपने कमरे से भी बहुत कम निकलता था।

विज्ञापन
Gorakhnath Temple Attack: Police came home two days before the incident claims the father of the accused who attacked the temple
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

एटीएस ने भी जांच शुरू की

गोरखपुर पुलिस के साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस व एटीएस की टीमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आरोपित के घर पहुंच गईं। आरोपित के परिजनों से एक-एक करके पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed