सब्सक्राइब करें

UP: फार्म हाउस पहुंच बछिया के छुए पैर, छत पर पहुंचते ही लगी गोली; कार लेकर अकेले निकले; अंबरीश की मौत की कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Apr 2026 02:48 PM IST
सार

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही स्थित फार्म हाउस के गोदाम में गोरखपुर क्लब के संचालक अंबरीश श्रीवास्तव (40) की संदिग्ध हालात में मुंह में गोली लगने से मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Gorakhpur Club Operator Dies of Gunshot Wound at Farmhouse
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के कुसम्ही स्थित फार्म हाउस पर गोरखपुर क्लब के संचालक अंबरीश श्रीवास्तव की संदिग्ध हालात में हुई मौत का घटनाक्रम कई सवाल खड़े कर रहा है। शुक्रवार की सुबह वह पार्क रोड स्थित अपने आवास से अकेले कार लेकर फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां उन्होंने पहले गायों को देखा। कर्मचारियों से एक गाय के बछिया के जन्म देने की बात पता चली तो बछिया के पैर छुए और फिर फोन पर बात करते हुए छत पर चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया।


फार्म हाउस पर मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक, वहां पहुंचने के बाद अंबरीश ने सबसे पहले पूछा कि, किस गाय ने बछिया जनी है। कर्मचारियों के बताने के बाद वह सीधे उसी गाय के पास पहुंचे और बछिया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह फार्म हाउस का मुआयना करते हुए मोबाइल पर किसी से बातचीत करते रहे और धीरे-धीरे मकान की तीसरी मंजिल की ओर बढ़ गए।
Gorakhpur Club Operator Dies of Gunshot Wound at Farmhouse
मृतक अंबरीश की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्मचारियों ने बताया कि कुछ ही देर बाद ऊपर से गोली चलने की आवाज आई। पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब काफी देर तक वह नीचे नहीं लौटे तो एक कर्मचारी ऊपर गया। वहां का दृश्य देख वह सन्न रह गया। अंबरीश खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी। आनन-फानन में अन्य लोगों को बुलाया गया और परिजनों को सूचना दी गई।
Trending Videos
Gorakhpur Club Operator Dies of Gunshot Wound at Farmhouse
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छोटे भाई नितिन श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि, सुबह करीब 9:35 बजे ड्राइवर उमेश तिवारी का फोन आया था। उमेश ने बताया कि फार्म हाउस के स्टाफ ने सूचना दी है कि अंबरीश छत पर पिस्टल साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। ऊपर जाकर देखा गया तो उनके मुंह से खून निकल रहा था। आशंका जताई गई कि पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनके मुंह में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Club Operator Dies of Gunshot Wound at Farmhouse
शव के पास रोते बिलखते पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो भाइयों में बड़े थे अंबरीश
अतुल श्रीवास्तव के दो बेटों में अंबरीश बड़े थे और परिवार की अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। पिता की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। उन्होंने संपत्ति का बंटवारा पहले ही कर दिया था, जिसमें अंबरीश को गोरखपुर क्लब के संचालन की जिम्मेदारी मिली थी, जबकि छोटे भाई को निपाल लॉज सौंपा गया था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी दीपाली, दो बच्चों ईशान एवं वीर और भाई का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Club Operator Dies of Gunshot Wound at Farmhouse
अंबरीश के पार्थिव शरीर के पास बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा परिवार
अंबरीश का परिवार शहर में सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहा है। उनके पिता अतुल श्रीवास्तव चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष रह चुके हैं और समाज में सम्मानित पहचान रखते हैं। पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अम्बरीश भी सामाजिक गतिविधियों में जुड़े रहे। वह वर्तमान में चित्रगुप्त मंदिर सभा में मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed