फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राप्ती नदी पर बने जर्जर तटबंधों के भरोसे 53 गांवों की सुरक्षा, तबाही को दे रहे दावत, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Jul 2020 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur flood news: rapti river, rohin and kuwano river across danger mark, Flood Water will enter villege
gorakhpur river - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज विकास खंड के कछारांचल स्थित राप्ती नदी पर बने कोठा-नवलपुर जर्जर तटबंध के भरोसे विभाग बाढ़ से लड़ने की तैयारी कर रहा है। कई दिनों से चल रहा मरम्मत कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में विभागीय लापरवाही का खामियाजा कछारवासियों को भुगतना पड़ सकता है। जिसे लेकर उनमें भय व्याप्त है।

Gorakhpur flood news: rapti river, rohin and kuwano river across danger mark, Flood Water will enter villege
gorakhpur river - फोटो : अमर उजाला।

शासन ने 15 जून तक बंधों की मरम्मत का आदेश जारी किया था। उसके बावजूद बंधों की मरम्मत अधूरी रह गई। कछार क्षेत्र के 53 गांवों को राप्ती नदी से सुरक्षा के लिए बनाया गया कोठा-नवलपुर बांध जर्जर हालत में है। इस बांध पर खुटभार, कंसासुर, सेमराबुजुर्ग, बैरियाडीह, मझवलिया, रूदौली, ददरी, नवलपुर, आछीडीह गांव के पास बना बड़ा रेनकट तबाही मचाने को काफी है।

Gorakhpur flood news: rapti river, rohin and kuwano river across danger mark, Flood Water will enter villege
gorakhpur river - फोटो : अमर उजाला।

यह तटबंध टूटा तो कछार में तबाही मच सकती है। कहने को तो यह बांध है लेकिन इसके किनारे बसे सैकड़ों गांवों के लिए यह लाइफलाइन है। लोगों का आवागमन बांध पर दिन भर लगा रहता है लेकिन मरम्मत के अभाव में इसकी स्थिति काफी जर्जर हो गई है। बंधे पर उगे झाड़-झंखाड़ स्थिति को नाजुक बनाए हुए हैं। बंधे पर जगह-जगह रेनकह, होल हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur flood news: rapti river, rohin and kuwano river across danger mark, Flood Water will enter villege
gorakhpur river - फोटो : अमर उजाला।

अगर बांध टूटा तो मझवलिया, रूदौली, बैरियाडीह, बहसुआ, कंशासुर, ददरी, सेमराखुर्द, सेमराबुजुर्ग, नवलपुर, आछीडीह, मठिया सहित 53 गांव बाढ़ से प्रभावित होंगे। क्षेत्र के गोपाल सिंह, प्रशांत सिंह, घनश्याम विश्वकर्मा, विजय कुमार निषाद, हरिश्चंद्र शाही, बलवीर यादव, रामशकल यादव, मुन्ना प्रसाद आदि का कहना है कि बाढ़ के समय मरम्मत का कार्य प्रारंभ होने से धन का अपव्यय होता है। बाढ़ हटते ही जिम्मेदार चैन से बजट का अभाव बताकर सोते हैं। यदि नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो बाढ़ से इन गांवों को कोई बचा नहीं पाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur flood news: rapti river, rohin and kuwano river across danger mark, Flood Water will enter villege
gorakhpur river - फोटो : अमर उजाला।

सिंचाई विभाग बाढ़ खंड दो के अधिशासी अभियंता आरके खरे ने बताया कि बांध के अधिकांश हिस्से की मरम्मत करा दी गई थी। लागातार हो रही बारिश के कारण बंधों पर रेनकट हुए हैं। मौसम सही होते ही मरम्मत करा दी जाएगी। विभाग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed