सब्सक्राइब करें

गोरखपुर बाढ़ अपडेट: लगातार कम हो रहा है नदियों का जलस्तर, अब भी खतरा बरकरार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Sep 2021 09:35 PM IST
सार

34 सेंटीमीटर पानी कम हुआ राप्ती नदी में तीन दिनों में, 24 दिन से बढ़ रहीं थीं जिले की लगभग सभी नदियां।

विज्ञापन
Gorakhpur flood update water level of rivers is decreasing continuously
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में पिछले कई दिनों से डरा रहीं जनपद की नदियां अब राहत देने की ओर बढ़ रहीं हैं। करीब 24 दिन बाद जिले की सभी नदियों का जलस्तर एक साथ नीचे आना शुरू हो गया है। रविवार तक जहां गोर्रा नदी का जलस्तर बढ़ाव पर था, वह भी सोमवार की शाम से नीचे आना शुरू हो गया। सरयू (घाघरा) नदी तो सोमवार को खतरे के निशान से 19 सेमी नीचे आ गई। राप्ती और रोहिन नदी भी धीरे-धीरे नीचे आ रही हैं। बीते 24 घंटे में राप्ती नदी जलस्तर 11 सेमी और तीन दिनों में 34 सेंटीमीटर नीचे आया है। हालांकि राप्ती अब भी खतरे के निशान से 1.99 ऊपर बह रही है।



प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए यह काफी राहत देने वाली बात है कि नदियों का जलस्तर नीचे आ रहा है। फिर भी कुछ क्षेत्रों में संकट बरकरार है। विशेष कर राप्ती के तटवर्ती इलाकों में बांधों पर पानी का अब भी भारी दबाव है। बांधों में रिसाव लगातार हो रहा है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

Trending Videos
Gorakhpur flood update water level of rivers is decreasing continuously
नौसढ़ बांध पर रहने को मजबूर हैं लोग। - फोटो : अमर उजाला।

सिंचाई विभाग की टीम के साथ ही ग्रामीण बांधों पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। वैसे जब नदी नीचे की तरफ आने लगती है तब और भी संकट रहता है। काफी दिनों से बंधों के किनारे पानी लगा रहने से बंधे कमजोर हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बना रहता है। सरयू के खतरे के निशान से नीचे आने बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब राप्ती नदी भी तेजी से नीचे आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur flood update water level of rivers is decreasing continuously
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

राप्ती रोजाना 11 सेंटीमीटर हो रही है कम
राप्ती नदी तीन दिनों से हर रोज 11 सेमी ही नीचे आ रही है। दरअसल राप्ती नदी पटना घाट में सरयू से मिलती है। पिछले दो दिनों से घाघरा नदी के जलस्तर में गिरावट आ रही है। और जब सरयू का जलस्तर नीचे रहेगा तो राप्ती का पानी भी जल्द नीचे आएगा। सरयू का खतरे के निशान से नीचे आना काफी राहत देने वाला है।

 

Gorakhpur flood update water level of rivers is decreasing continuously
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

रोहिन अब खतरे के निशान से आधा मीटर ही ऊपर
रोहिन नदी एक समय खतरे के निशान से करीब ढाई मीटर से अधिक ऊपर पहुंच गई थी। वह लगातार नीचे की तरफ आ रही है। सोमवार को वह खतरे के निशान से मात्र 59 सेमी ऊपर रह गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से वह नीचे आ रही है, दो दिन में वह भी खतरे के निशान से नीचे आ जाएगी। जनपद में बहने वाली गोर्रा नदी का जलस्तर सोमवार से घटना शुरू हो गया है। फिर भी वह खतरे के निशान से 1.60 मीटर ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur flood update water level of rivers is decreasing continuously
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

बाढ़ खंड 2 अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने कहा कि जिले में बहने वाली सभी नदियां अब नीचे की तरफ आनी शुरू हो गई हैं। सरयू नदी खतरे के निशान से नीचे अयोध्या में आयी है। इसका असर यहां पहुंचने में दो दिन का समय लगेगा। राप्ती अब तक 34 सेमी नीचे आ गई है। जो काफी राहत देने वाली बात है। बंधों पर अब भी नया सीपेज हो रहा है। हालांकि कटान नहीं हो रहा है। किसी-किसी स्थान पर थोड़ा सीपेज है तो उसे ठीक किया जा रहा है। अब भी निगरानी उसी तरह से जारी है। पूरा विभाग बंधों पर ही कैंप कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed