सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Election Result 2022: भाजपाइयों ने मनाई जीत की होली, बजे ढोल-नगाड़े, उड़ा गुलाल

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Mar 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Urban Election Result 2022Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
Gorakhpur Election Result 2022: गोरखपुर में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत से उत्साहित भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने जश्न मनाया। होली से पहले ही नेता व कार्यकर्ता रंग से सराबोर दिखे। गुलाल उड़ाए गए। एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी का इजहार किया। मिठाइयां बंटी और पटाखे फोड़े गए।



एग्जिट पोल में अपना पलड़ा भारी देख भाजपा नेता, कार्यकर्ता पहले से उत्साहित दिखे। बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को सजाया गया। प्रोजेक्टर की मदद से नतीजे देखने की व्यवस्था की गई। जैसे ही रुझान भाजपा के पक्ष में आए, वैसे ही पदाधिकारी, कार्यकर्ता उछल पड़े। एक दूसरे पर फूल बरसाकर खुशी का इजहार किया गया। रंग-गुलाल लगाए गए। पहले से ऑर्डर के एक कुंतल लड्डू मंगाए और सबके मुंह मीठे कराए गए। सब ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके।   

Trending Videos
Gorakhpur Urban Election Result 2022Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
Gorakhpur Election Result 2022: गोरखपुर में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ताएं थिरकीं
महिला मोर्चा ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़े की थाप पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई की पदाधिकारी-कार्यकर्ताएं जमकर थिरकीं। प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, नेहा चौधरी, नेहामणि आर्या, सुनीता श्रीवास्तव, पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी,  रंजना गुप्ता, चित्रा देवी, मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा, चन्दा सिन्हा, ममता गुप्ता, शीला सिंह, स्नेहलता पाठक, अनुपमा पांडेय ने कहा कि जीत ऐतिहासिक है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Urban Election Result 2022Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
Gorakhpur Election Result 2022: गोरखपुर में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारी भी थिरके
बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय इकाई ने जश्न मनाया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का स्वागत किया और माला-फूल पहनाया। रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य भी किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, महामंत्री सहजानंद राय, सुनील गुप्ता ने भी खुशी का इजहार किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी के कामकाज व संगठन के कठिन परिश्रम से जीत मिली है। हर कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहा है।

 

Gorakhpur Urban Election Result 2022Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
Gorakhpur Election Result 2022: गोरखपुर में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महानगर इकाई ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया
महानगर इकाई ने रंगों की होली खेली है। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को गुलाल लगाकर बधाई दी। उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, जितेंद्र चौधरी जीतू, रणविजय शाही, पद्मा गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, मीडिया प्रभारी चंदन आर्य ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार भी किया।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Urban Election Result 2022Gorakhpur Vidhan Sabha Chunav Vote Counting Live News In Hindi
Gorakhpur Election Result 2022: गोरखपुर में जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जिला इकाई ने मनाया जश्न
जिला इकाई ने भी जश्न मनाया है। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अगुवाई में एक दूसरे को बधाई दी गई। मुंह मीठा कराया गया। पटाखे भी फोड़े गए। सबल सिंह पालीवाल, ब्रह्मानंद, इंद्रमणि त्रिपाठी, डॉ आरडी सिंह, मीडिया प्रभारी केएम मझवार, अनुराग गुप्ता, प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सुशासन की जीत हुई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed