सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Election Result: आज होगी योगी सरकार के इन पांच मंत्रियों की परीक्षा, अलग-अलग सीटों से लड़ रहे चुनाव

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Mar 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Election Result Examination of five ministers of Yogi government
बाएं यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश का चुनाव खत्म हो चुका है। आज शाम तक हार जीत का परिणाम सबके सामने आने वाला है। ऐसे में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की भी परीक्षा होगी। सब अपनी पुरानी सीट से चुनाव मैदान में हैं। सबके सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है। ज्यादातर मंत्री त्रिकोणीय या फिर चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे हैं।



सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। यूपी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद और श्रीराम चौहान भी चुनाव मैदान हैं। सबकी निगाहें इन सीटों पर लगी हैं। जीत-हार का समीकरण देखा जा रहा है।  


 
Trending Videos
Gorakhpur Election Result Examination of five ministers of Yogi government
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उनका परिवार। - फोटो : अमर उजाला

पथरदेवा की लड़ाई कड़ी

देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव मैदान में हैं। सपा ने ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा व सपा के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। हालांकि, बसपा ने परवेज आलम और कांग्रेस ने अंबर जहां को प्रत्याशी बनाया है। जानकार मानते हैं कि इससे मतों को बंटवारा हो सकता है। ऐसा हुआ तो फायदा भाजपा को मिल सकता है। फिलहाल, कृषि मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Election Result Examination of five ministers of Yogi government
राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद और उनका परिवार। - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर की लड़ाई चतुष्कोणीय

देवरिया की रुद्रपुर सीट से राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद भाजपा प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने अखिलेश सिंह और सपा ने रामभुआल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा ने सुरेश तिवारी को चुनाव में उताकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। सुरेश तिवारी बरहज से भाजपा विधायक हैं। इस बार टिकट नहीं मिला तो, बसपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि इस सीट की लड़ाई चतुष्कोणीय है।  

Gorakhpur Election Result Examination of five ministers of Yogi government
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

बांसी से स्वास्थ्य मंत्री प्रत्याशी

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह सिद्धार्थनगर की बांसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं। सपा ने मोनू दुबे, बसपा ने राधेश्याम पांडेय और कांग्रेस ने किरन शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। बांसी की लड़ाई दिलचस्प है। सब अपने-अपने जीत का दावा भी कर रहे हैं। इन दावों में कितनी सचाई है, यह 10 मार्च को मतगणना के बाद पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Election Result Examination of five ministers of Yogi government
सतीश चंद्र द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला

इटवा का मुकाबला रोचक

सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी हैं। सपा ने माता प्रसाद पांडेय, बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को चुनाव मैदान में उतारा है। बताया जा रहा है कि इटवा का मुकाबला कड़ा है। भाजपा व सपा के बीच अच्छी लड़ाई है। हालांकि, कैडर के वोट के सहारे बसपा और मुस्लिम मतों के सहारे कांग्रेस भी लड़ाई को रोचक बना सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed