फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: गोरखपुर कांड के आरोपी मुर्तजा ने पूछताछ में खोला बड़ा राज, सच जानकर एटीएस भी चौंकी

Sat, 09 Apr 2022 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Apr 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack New Twist Murtaza was in touch with an ISIS girl through mail
आतंकी मुर्तजा। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में तैनात सिपाहियों (पीएसी जवानों) पर हमले का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी आईएसआईएस कैंप की एक युवती के संपर्क में था। वह युवती से ई-मेल के माध्यम से संपर्क में आया था। पूछताछ में यह भी पता चला है कि मुर्तजा ने युवती के बताए अकाउंट में कई बार रुपये भेजे थे। सूत्रों के अनुसार मुर्तजा आईएसआईएस में जाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, एटीएस की पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि आईएसआईएस कैंप से एक युवती ने उसे ई-मेल किया था। युवती ने अपनी फोटो उसे भेजा और भारत आने पर मिलने का वादा किया। मुर्तजा ने युवती की मांग पर उसे 40 हजार रुपये भेजे थे। यह तथ्य सामने आने के बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। एजेंसियां मुर्तजा की पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई हैं। 


 

Gorkhnath Mandir Attack New Twist Murtaza was in touch with an ISIS girl through mail
Gorakhnath Mandir Attack - फोटो : सोशल मीडिया

मुर्तजा को थी हाइपोमेनिया बीमारी
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में मुर्तजा ने बताया कि वर्ष 2017 में इंटरनेट पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग सीखने लगा। यहीं उसको ऐसे विचार आने लगे कि वह जन्नत में है, लेकिन अल्लाह उससे खफा है। मुर्तजा को लगा कि वह होमो सेक्सुअल है। जब ये बातें घरवालों को पता चलीं, तो उन्होंने उसका इलाज कराना शुरू कराया। डॉक्टरों ने इसे हाइपोमेनिया बीमारी बताया। 

Gorkhnath Mandir Attack New Twist Murtaza was in touch with an ISIS girl through mail
आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला

कंप्यूटर कोडिंग सीखने के दौरान आया सीरिया के संपर्क में
जनवरी 2020 से मुर्तजा हाईटेक कंप्यूटर कोडिंग सीखने लगा। इसी दौरान एक बार फिर सीरिया के आतंकी संगठनों के संपर्क में आया। उनसे प्रभावित होकर नेपाली खातों से आठ लाख रुपये भेज दिए। मुर्तजा को लगने लगा था कि मुस्लिमों को पूरी दुनिया परेशान कर रही है। कट्टरपंथी विचारधारा के चलते वह जिहादी मानसिकता का हो गया। इस बीच नेपाल सीमा पर स्थित संदिग्ध मदरसों में जाकर तकरीरें सुनने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack New Twist Murtaza was in touch with an ISIS girl through mail
पुलिस हिरासत में आरोपी मुर्तजा - फोटो : अमर उजाला

संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाएगा एटीएस
मुर्तजा ने कई खातों में रुपये भेजे हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद एटीएस अब उसकी संपत्ति का ब्योरा भी जुटा रहा है। यह देखा जाएगा कि उसकी कमाई कितनी थी और उसने कितने रुपये दूसरे लोगों को भेजे हैं। यह भी देखा जाएगा कि उसके खाते में रुपये कहां से आए। अगर आए हैं तो इस्तेमाल कहां किया गया।

विज्ञापन
Gorkhnath Mandir Attack New Twist Murtaza was in touch with an ISIS girl through mail
आरोपी मुर्तजा - फोटो : सोशल मीडिया

अहमद मुर्तजा अब्बासी अरबी भाषा के कोड में बात किया करता था। एटीएस को मुर्तजा के घर से जिहादी लिटरेचर मिला है। इसमें एक अरबी किताब भी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा था कि धर्म के प्रति निष्ठा की वजह से मुर्तजा इसे पढ़ता था। मुर्तजा के साथ एटीएस उस किताब को भी लखनऊ मुख्यालय लेकर गई। बारीकी से जांच करने पर किताब में कई शब्दों को रेखांकित किया पाया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed