फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2020: सुहागिनों ने रखा पति की दीर्घायु के लिए तीज का व्रत, तस्वीरों में देखें ऐसे की पूजा-अर्चना

Fri, 21 Aug 2020 08:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej 2020 puja vidhi celebration in gorakhpur mandal
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी काल में भी सुहागिन महिलाओं ने नियमों का पालन करते हुए अखंड सौभाग्यवती का पर्व हरतालिका तीज शुक्रवार को गोरखपुर मंडल में श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षोउल्लास से मनाया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। इस अवसर पर कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।

Hartalika Teej 2020 puja vidhi celebration in gorakhpur mandal
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं शाम को सुहागिन महिलाओं ने श्रृंगार करके विधिविधान के साथ शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कई तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। लोकगीत गाया और मां पार्वती व महादेव की कहानी सुनी।

Hartalika Teej 2020 puja vidhi celebration in gorakhpur mandal
हरतालिका तीज 2020 - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के नौतनवां में गोरखा समाज की महिलाओं ने गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना के आवास पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हरतालिका तीज मनाया गया। गोरखा समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों का गायन और नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hartalika Teej 2020 puja vidhi celebration in gorakhpur mandal
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।

राजीव नगर की जया कसौधन ने बताया कि हरतालिका व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सभी सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव पार्वती की पूजन अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही कोरोना वायरस से जल्द मुक्ति मिलने की दुआं मांगी।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2020 puja vidhi celebration in gorakhpur mandal
हरतालिका तीज 2020। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर की सारिका त्रिपाठी का कहना है कि तृतीया तिथि के दिन जो भी महिलाएं अपने पति का हित सोचकर व्रत रखती हैं, उसका पति दीर्घायु होता है। मान्यता है कि भगवान शिव और देवी पार्वती व्रतियों को सुख-संपत्ति, धन-धान्य, पुत्र-पौत्र और स्वस्थ जीवन का वरदान देते हैं। जो महिलाएं इस व्रत को सच्चे मन से करती हैं उसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed