फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं गोरखपुर के वो पंडित, जिनसे हर बात में अभिनेत्री कंगना रणौत लेती हैं सलाह, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Sep 2020 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Sep 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut special adviser Astrology Sachindra Nath Pandey said on Manikarnika office BMC action
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हैं। दरअसल मुंबई में बने कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बुलडोजर चला दिया। बता दें कि कंगना का यह ऑफिस गोरखपुर के पंडित सचींद्र पांडेय की सलाह पर बनाया गया था। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कि इस मामले में पंडित सचींद्र नाथ पांडेय का क्या कहना है?

Kangana Ranaut special adviser Astrology Sachindra Nath Pandey said on Manikarnika office BMC action
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत हर शुभ कार्य जिले के रामजानकी नगर निवासी पंडित सचींद्र नाथ पांडेय की ही सलाह पर करती हैं। तनु वेड्स मनु, क्वीन, मणिकर्णिका, कृष-3 जैसी दर्जनों फिल्मों में कंगना के किरदार का नाम, शूटिंग और लांचिंग का मुहूर्त तय करने वाले पंडित सचींद्र पांडेय की ही देखरेख में मुंबई स्थित कंगना का ऑफिस बना था। सचींद्र पांडेय ने कहा कि इस पर बुलडोजर चलने के पीछे ग्रहों की वह युति है, जो कंगना के हर बड़े काम में बाधा बनती है।

Kangana Ranaut special adviser Astrology Sachindra Nath Pandey said on Manikarnika office BMC action
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

पंडित सचींद्र पांडेय ने बताया कि मणिकर्णिका नाम कंगना रणौत के जीवन का टर्निंग प्वाइंट है। इस नाम से बनी फिल्म से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान बनी तो इसी को लेकर कंगना ने मणिकर्णिका नाम से अपना ऑफिस भी बनवाया। सिंह राशि की कंगना रणौत के साथ इस नाम से एक मजबूत पहचान उनके कुंडली के ग्रह दशा के अनुकूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut special adviser Astrology Sachindra Nath Pandey said on Manikarnika office BMC action
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व उनके परिवार के साथ पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

पंडित सचींद्र नाथ के मुताबिक, मणिकर्णिका का टूटा कार्यालय भी उन्हें प्रसिद्धि देगा। अगर किसी को लगता है कि मौजूदा स्थितियां कंगना को विचलित करेंगी तो वह भ्रम में है। बाधाएं कंगना को मजबूत करेंगी। 'मणिकर्णिका' पर चला बुलडोजर कंगना को राजनीतिक मुकाम दिलाने का पायदान बनेगा। अगर कंगना ने राजनीति में जाने का निर्णय लिया तो वहां भी सफलता मिलनी तय है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut special adviser Astrology Sachindra Nath Pandey said on Manikarnika office BMC action
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत व पंडित सचींद्र नाथ पांडेय।(file) - फोटो : अमर उजाला।

पंडित सचींद्र पांडेय ने बताया कि कंगना रणौत की कुंडली में ग्रहों की चाल और दशाएं बता रही हैं कि यह वह वक्त है, जब लोग कंगना की हिम्मत देखेंगे और उनके साथ जुड़ेंगे। बता दें कि, पंडित सचिंद्र नाथ कंगना को वैष्णों माता और कामाख्या धाम में धार्मिक अनुष्ठान करवा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed