पूरे देश में इस समय अभिनेत्री कंगना रणौत चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल मुंबई में बने कंगना के ऑफिस (मणिकर्णिका फिल्म्स) पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को बुलडोजर चला दिया था। इसे लेकर कुछ लोग कंगना के समर्थन में बोल रहे हैं तो कुछ इनके खिलाफ हैं। ऐसे में अभिनेता से नेता बने गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन ने कंगना रणौत का पक्ष लिया है।
अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में उतरे सांसद रवि किशन, बोले- राजनीतिक द्वेष में तोड़ा 'मणिकर्णिका'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि जिस सत्यता के साथ कंगना ने अपनी बात रखी है उसकी सराहना होनी चाहिए। कंगना रणौत ने सत्य की तरफ एक कदम बढ़ाया है और हम उनके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि सभी को मालूम है कि एक कलाकार को अपना आशियाना बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में मुंबई जैसे शहर में अगर आशियाना बनना हो तो और भी मुश्किल होती है और यह किसी से अछूता नहीं है लेकिन राजनीतिक द्वेष के कारण मणिकर्णिका आशियाने को तोड़ा गया।
रवि किशन ने कहा कि कंगना रणौत के विश्वास के कारण कहीं ना कहीं मुंबई राज्य सरकार को अपनी साख कमजोर नजर आती दिख रही है, इसी के कारण उन्होंने कंगना के घर को तोड़ने की साजिश की। यह कार्य किसी भी कलाकार के मनोबल को तोड़ने के लिए पर्याप्त है लेकिन कंगना अभी भी अपने बयान पर अडिग हैं क्योंकि वह सत्य के साथ हैं।