फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म कर्म: जानिए क्यों किया जाता है हवन, क्या है इसके फायदे

Thu, 10 Jun 2021 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Know all about Havan benefits in religious work
हवन पूजा - फोटो : अमर उजाला।
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने के बाद हवन के माध्यम से पूजन की पूर्णाहूति दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि बिना हवन के पूजा अधूरी होती है। इसके साथ ही हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं हवन के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में।


हवन का धार्मिक महत्व
पंडित अरविंद गिरि ने बताया कि हिंदू धर्म में हवन कराने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि हवन के बिना पूजा-पाठ समेत कोई भी धार्मिक कार्य पूरा ही नहीं होता है। यदि कोई भी व्यक्ति ग्रह दोष से पीड़ित है तो उसे ग्रह शांति के लिए हवन करना चाहिए। हवन खत्म होने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान देना चाहिए। हवन से वास्तु दोष भी दूर होते हैं। भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन से लेकर गृह प्रवेश तक के कार्यक्रमों में हवन किए जाते हैं।

 
Know all about Havan benefits in religious work
हवन करतीं महिलाएं। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हवन का वैज्ञानिक महत्व
गायत्री परिवार के दीनानाथ सिंह ने बताया कि हवन का धार्मिक महत्व होने के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। हवन से निकलने वाला धुआं वायुमंडल को शुद्ध करता है। हवन में डाली जाने वाली सभी सामग्री सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं।
 
Know all about Havan benefits in religious work
हवन। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हवन में गाय के गोबर से बने गोइठा (कंडा) का भी उपयोग किया जाता है। इससे करीब 94 प्रतिशत हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही हवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know all about Havan benefits in religious work
धर्म समधा मंदिर में रामनवमी पर हवन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

इनसे होती है हवन
हवन के लिए आम की लकड़ी, बेल, नीम, पलाश का पौधा, कलीगंज, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्ती, पीपल की छाल और तना, बेर, आम की पत्ती और तना, चंदन की लकड़ी, तिल, जामुन की कोमल पत्ती, अश्वगंधा की जड़, तमाल यानि कपूर, लौंग, चावल, ब्राम्ही, मुलैठी की जड़, बहेड़ा का फल और हर्रे तथा घी, शकर जौ, तिल, गुगल, लोभान, इलायची एवं अन्य वनस्पतियों का बूरा उपयोगी होता है।

 

विज्ञापन
Know all about Havan benefits in religious work
हवन यज्ञ। - फोटो : अमर उजाला।

हवन के साथ कोई मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है, शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, अत: कोई भी मंत्र सुविधानुसार बोला जा सकता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed