सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ग्रहचक्र: जानिए अगले एक महीने में कौन से ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, कैसा पड़ेगा लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 May 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
Know which planets will change movement in next one month
ग्रह। - फोटो : Pixabay

सौर मंडल के ग्रहों का ज्योतिष के लिहाज से मानव जीवन में विशेष महत्व है। जब भी इन ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो यह लोगों के जीवन पर अच्छे और खराब दोनों तरह से प्रभाव डालते हैं। ज्योतिर्विद पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार, दो दिनों में नए माह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष के लिहाज से ये महीना बहुत ही खास होने वाला है। इस एक महीने में सौर मंडल पांच ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, सूर्य और बृहस्पति राशि परिवर्तन करते हुए अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों के जीवन पर किस तरह से प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।



मंगल का होगा कर्क राशि में प्रवेश
दो जून को मंगल राशि बदलकर कर्क में प्रवेश करेंगे, जिससे ये अपने शत्रु ग्रह शनि के सामने होंगे। इस तरह से एक ही राशि में शनि और मंगल के संयोग से अशुभ योग बनेंगे। जिससे देश-दुनिया में तनाव, विवाद और झगड़े बढ़ेंगे।
 

Trending Videos
Know which planets will change movement in next one month
बुध ग्रह। - फोटो : Social media

बुध होंगे वक्री
बुध ग्रह वक्री होकर बढ़ने की बजाए तीन जून को एक राशि पीछे आ जाएंगे। इसके साथ ही ये ग्रह सूर्य के पास होने की वजह से अस्त भी रहेंगे। इस कारण देश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। विदेश से भी व्यापार बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know which planets will change movement in next one month
मिथुन राशि। - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्य का मिथुन राशि परिवर्तन
15 जून को सूर्य अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। भारत की कुंडली में बुध द्वितीय भाव यानि वाणी और धन, पंचम भाव यानि शिक्षा के भाव के स्वामी है। इसलिए इस गोचर से भारत को लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही देश के विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रहेगा।


 

Know which planets will change movement in next one month
बृहस्पति ग्रह। - फोटो : Pixabay

बृहस्पति होंगे वक्री
21 जून से बृहस्पति कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। देवताओं के गुरु बृहस्पति को धन, विवाह, ज्ञान और सत्कर्म का कारक माना गया है। उन्हें सर्वाधिक शुभ एवं शीघ्र फलदायी ग्रह माना गया है। लेकिन इनके वक्री होने से कई लोगों के स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं।

 

विज्ञापन
Know which planets will change movement in next one month
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।

शुक्र का राशि परिवर्तन
22 जून को शुक्र मिथुन से निकलकर कर्क राशि में आ जाएंगे और अपने मित्र शनि के साथ समसप्तक योग बनायेगा। शुक्र की इस स्थिति से कई लोगों की सेहत संबंधी परेशानियां कम होने लगेंगी। बीमारियों में भी राहत मिलेगी। शुक्र के प्रभाव से लोगों का सुख भी बढ़ेगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed