सब्सक्राइब करें

यूपी: डकैतों ने बचपन में छीन लिया था पिता का साया, अब बेटा ऐसे ले रहा बदला

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 May 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
struggle Story Of UP Policeman Ravish after Father Martyred In Encounter At Kushinagar
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके पिता डकैतों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हो गए थे। ऐसे में उसका बचपन बड़े ही संघर्षों के में बीच बीता। वहीं उस घटना को जानकर शख्स ने अपराधियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस में भर्ती होने की ठान ली। कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए कड़ी मेहनत और संघर्षों के बीच उसने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। 


जानकारी के अनुसार, जिले में अगस्त माह 2020 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मुठभेड़ में एक खास शख्स मौजूद था, जिसका नाम रविश यादव है। रविश के लिए यह दिन यादगार हो गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी कहानी...
Trending Videos
struggle Story Of UP Policeman Ravish after Father Martyred In Encounter At Kushinagar
रविश यादव।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
रविश एक वर्ष का ही था जब उसके पिता जंगल पार्टी के डकैतों से मुठभेड़ करते हुए शहीद हो गए थे। बड़ा होने पर पिता की वीरगाथा सुनी तो उसने भी पुलिस में भर्ती होने की ठान ली। साढ़े तीन साल पहले यूपी पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ और अब कुशीनगर जिले के रामकोला थाने में तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
struggle Story Of UP Policeman Ravish after Father Martyred In Encounter At Kushinagar
शहीद विश्वनाथ यादव।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिला बनने के कुछ ही महीने बाद 30 अगस्त 1994 की रात में कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पचरुखिया के पास बांसी नदी में पुलिस और जंगल डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में जिले के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दरोगा अनिल कुमार पांडेय समेत छह पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उन पुलिसकर्मियों में एक नाम विश्वनाथ यादव का भी था। विश्वनाथ यादव का बेटा रविश भी यूपी पुलिस का सिपाही है।
struggle Story Of UP Policeman Ravish after Father Martyred In Encounter At Kushinagar
शहीद कांस्टेबल की याद में पडरौना कोतवाली में बना शहीद द्वार - फोटो : अमर उजाला।
रवीश ने कहा कि जब उसके पिता शहीद हुए थे उसकी उम्र महज एक वर्ष की थी। स्कूल जाने की उम्र में उसे पता लगा कि बदमाशों ने उससे पिता का साया छीन लिया है तभी से उसके मन में यह प्रबल इच्छा रही कि वह भी पुलिस में भर्ती होकर अपराधियों का सफाया करेगा। 
विज्ञापन
struggle Story Of UP Policeman Ravish after Father Martyred In Encounter At Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
वर्ष 2017 में पुलिस की वर्दी पहनने के बाद अगस्त 2020 में पहला मौका मिला जब उसने अपराधियों से मुठभेड़ में हिस्सा लिया और सफलता पूर्वक दो बदमाश पकड़े भी गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed