फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: उमस भरी गर्मी पर रिमझिम बारिश की फुहार, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Tue, 08 Sep 2020 04:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
light rain start in Gorakhpur weather news update see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से 34 डिग्री तापमान के बावजूद करीब 45 डिग्री गर्मी का एहसास हो रहा था। मंगलवार दोपहर में तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इसके बाद अचानक झमाझम बारिश शुरु हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

light rain start in Gorakhpur weather news update see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

दरअसल, मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर से निकल कर उत्तर प्रदेश में मेरठ, बहराइच होते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर होकर असम तक जा रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिणी पश्चिमी उत्तरप्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में करीब 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

light rain start in Gorakhpur weather news update see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

इसकी वजह से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए थे और दोपहर बाद बारिश हो गई। इससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि इससे पहले भी रविवार गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
light rain start in Gorakhpur weather news update see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आठ और नौ सितंबर को 20 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
light rain start in Gorakhpur weather news update see latest photos
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
इनका कहना है कि यदि 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश और आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती है तो गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले दो दिन तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। ऐसा होने पर उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed