फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष को कीचड़ पोतकर पानी से नहलाया, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Tue, 08 Sep 2020 01:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
women bathed municipal president with mud and water at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिश होने के लिए महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष पर कीचड़ पोतकर फिर उन्हें पानी से नहलाया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

women bathed municipal president with mud and water at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
बरसात न होने से धान की फसल सूख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ लोग ने पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहीं-कहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, कीर्तन किया जा रहा है।
women bathed municipal president with mud and water at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

कहीं कुछ लोगों की ओर से टोटके आजमाए जा रहे हैं। सोमवार को नौतनवां कस्बे में महिलाएं नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान के आवास पर एकत्रित हुईं। उसके बाद अध्यक्ष के शरीर में कीचड़ पोतकर उन्हें पानी से नहलाया। उनका मानना है कि ऐसा करने से बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
women bathed municipal president with mud and water at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
कमलावती ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि नगर के प्रमुख या अगुआ को अगर कीचड़ में नहलाया जाए तो इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं, इससे जमकर बारिश होती है।
विज्ञापन
women bathed municipal president with mud and water at Maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
यह नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया था। लोगों को एक बार किसी अनहोनी की आशंका हुई लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वे मुस्कुराते हुए चले गए। इस मौके पर मीरा, मानती, शकुंतला, कमला, सोहराती, शुशीला, बसंती, सुरजावती, शीला आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed