{"_id":"5f571ef98ebc3e615a5d0e44","slug":"mob-killed-murder-accused-after-snatched-from-police-in-kushinagar-latest-update-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पुलिस की लापरवाही से मौत की भेंट चढ़ा 'कातिल', वायरल वीडियो में सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पुलिस की लापरवाही से मौत की भेंट चढ़ा 'कातिल', वायरल वीडियो में सच आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरयासुजान के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक ने शिक्षक की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मकान को घेर लिया। ऐसे में आरोपी ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, परंतु गुस्साई भीड़ ने पुलिस से छीनकर आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
2 of 5
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शिक्षक की हत्या और आरोपी को भीड़ द्वारा मार डालने की घटना में तरयासुजान पुलिस ने अपने बचने के लिए एक कहानी गढ़ ली थी। अफसर भी एसओ की कहानी पर विश्वास कर लेते, पर इसी बीच घटना के संबंध में वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की पूरी कहानी को झुठला दिया।
3 of 5
हत्यारोपी आर्यमन यादव और रोते बिलखते उसके परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल इस मामले में एसओ ने वरिष्ठ अफसरों को बताया था कि पुलिस ने युवक को आत्मसमर्पण के लिए मना लिया था, लेकिन भीड़ ने दरवाजा तोड़कर उसे पकड़ लिया और मार डाला। दोपहर तक पुलिस इसी लाइन पर चल रही थी और यही प्रेसनोट भी जारी कर दिया गया था, लेकिन दोपहर बाद वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस की कहानी को ही उलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हत्यारोपी आर्यमन यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी को पुलिसकर्मियों ने सुरक्षित पकड़ लिया था, परंतु इसके बाद भीड़ ने पुलिस के हाथ से छीनकर उसे पीट पीटकर मार डाला। एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने भी बाद में स्वीकार किया कि घटना की छानबीन के दौरान एक वीडियो प्रकाश में आया जिसमें यह स्पष्ट हो रहा है कि एसओ तरयासुजान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर थे और अभियुक्त को अभिरक्षा में ले चुके थे। इसके बावजूद वह उसकी सुरक्षा नहीं कर सके।
विज्ञापन
5 of 5
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना के पीछे कहीं प्रेम प्रसंग तो नहीं?
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि राजेश की हत्या की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। आर्यमन का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। वह उसी से मिलने गांव गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।