फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर के इन 10 थाना क्षेत्रों में मिले हैं कोरोना के 72 फीसदी मरीज, यहां हैं सबसे कम संक्रमित

Sat, 22 Aug 2020 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Lots of corona patients have been found in 10 police station areas of Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना के 72 फीसदी मरीज गोरखपुर जिले के 10 थाना क्षेत्रों में मिले हैं। अगस्त के 20 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा चार हजार पहुंच गया है, जबकि कुल संक्रमित 6726 हैं। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने शहर से जुड़े 10 थाना क्षेत्रों का डाटा तैयार किया है। इन थाना क्षेत्रों में अब तक 4294 संक्रमित मिले हैं।

Lots of corona patients have been found in 10 police station areas of Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। विभाग को समझ नहीं आ रहा कि वह संक्रमण को रोकने के लिए क्या करें? यही वजह है कि अब स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने साथ मिलकर शहरी क्षेत्र में थानावार डाटा तैयार किया है।

Lots of corona patients have been found in 10 police station areas of Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

इनमें कैंट, रामगढ़ताल, खोराबार, कोतवाली, तिवारीपुर, राजघाट, गोरखनाथ, शाहपुर, गुलरिहा और चिलुआताल शामिल हैं। इन थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक मरीज शाहपुर, गोरखनाथ, गुलहिया और कैंट में मिले हैं। यह थाना क्षेत्र सबसे संवेदनशील हैं। यही वजह है कि विभाग इन थाना क्षेत्रों में जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lots of corona patients have been found in 10 police station areas of Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

चिलुआताल और खोराबार में सबसे कम संक्रमित
शहरी क्षेत्र के पांच थाना क्षेत्रों में महज 28 फीसदी मरीज मिले हैं। अन्य पांच थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक मरीज हैं। सबसे कम मरीज चिलुआताल में हैं। यहां अब तक केवल 162 संक्रमित मिले हैं। जबकि खोराबार में 208 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रामगढ़ताल, तिवारीपुर और राजघाट में भी संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी है।

 

विज्ञापन
Lots of corona patients have been found in 10 police station areas of Gorakhpur
कोरोना वायरस।

प्रभारी सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने कहा कि सर्वाधिक संक्रमण वाले क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। उन क्षेत्रों में अर्बन पीएचसी के साथ ही 13 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम को लगाया गया है। हर टीम में एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। संक्रमितों की पहचान कर जांच कराई जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed