फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम अपडेट: गोरखपुर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए कब तक दस्तक देगा मानसून

Thu, 10 Jun 2021 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Jun 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Monsoon of Gorakhpur coming soon from 15 june Weather will be pleasure for three days
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गुरुवार को रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। शहर व आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। वहीं, विशेषज्ञ 15 जून तक मानसून के भी गोरखपुर पहुंचने की संभावना जता रहे हैं। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। 


गौरतलब है कि मंगलवार रात शहर के कुछ इलाकों में हुई बूंदाबांदी के बाद बुधवार को दिन में आकाश में बादल छाए रहे। गोरखपुर और बस्ती मंडल के कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से एक टर्फलाइन बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक जा रही है। इसी वजह से शुक्रवार को हल्की और 11 जून को 10 से 20 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। 
Monsoon of Gorakhpur coming soon from 15 june Weather will be pleasure for three days
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आज से लेकर शनिवार तक गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहेंगे। 11 जून को अच्छी खासी बारिश की संभावना है। 
Monsoon of Gorakhpur coming soon from 15 june Weather will be pleasure for three days
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
उधर, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 जून से मानसून की सक्रियता बढ़ जाएगी। 15 जून तक मानसून के गोरखपुर में आ जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon of Gorakhpur coming soon from 15 june Weather will be pleasure for three days
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थानीय स्तर पर भी एक निम्न वायुदाब की पट्टी बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर बनी वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते यहां आसमान में बादल छाने लगे। 
विज्ञापन
Monsoon of Gorakhpur coming soon from 15 june Weather will be pleasure for three days
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस बार मानसून सामान्य तौर पर अपने निर्धारित समय पर ही आ रहा है। ऐसे में इसकी गोरखपुर भी समय पर आने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed