फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी अमावस्या पर एक लाख परिवारों को भेजा जाएगा नारायणी का जल, जानिए क्या है वजह

Mon, 23 Nov 2020 06:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Nov 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Narayani water will be sent to one lakh families on Mauni Amavasya
मौनी अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

माघी अमावस्या (मौनी अमावस्या) स्नान पर्व पर पनियहवा में नारायणी (गंडक) नदी के तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार कोरोना के चलते दिक्कत हो सकती है। इसे देखते हुए सामाजिक संगठन मां नारायणी सामाजिक कुंभ ने आसपास के एक लाख परिवारों तक इस नदी का जल नि:शुल्क पहुंचाने का संकल्प लिया है।

Narayani water will be sent to one lakh families on Mauni Amavasya
नारायणी नदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मां नारायणी सामाजिक कुंभ संस्था के आयोजक मंडल की बैठक पानमती देवी मंदिर के प्रांगण में हुआ। इसकी अध्यक्षता पंडित ब्रह्मदेव त्रिपाठी ने की। इसमें संयोजक मनोज पांडेय व संत लक्ष्मण दास ने संयुक्त रूप से प्रस्ताव रखते हुए कहा कि माघ मास के अमावस्या का पर्व अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।
 

Narayani water will be sent to one lakh families on Mauni Amavasya
नारायणी गंडक नदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इस दिन मौन रहकर पवित्र नदी में स्नान करना पुण्य दायक होता है। पनियहवा तट पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा तथा महराजगंज, बिहार के पश्चिमी चंपारण व नेपाल तक के श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं को आने में दिक्कत हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Narayani water will be sent to one lakh families on Mauni Amavasya
नारायणी नदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इसे देखते हुए लोगों के घर तक नदी का पवित्र जल पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसके बाद कमेटी ने निर्णय लिया है कि 29 नवंबर से आठ फरवरी तक नारायणी का जल कुशीनगर महराजगंज व बिहार के कुछ हिस्से में लगभग एक लाख परिवारों तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा। इस क्रम में भगवान शालिग्राम व जल को अयोध्या के  प्रमुख मंदिरों में भी अर्पित किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Narayani water will be sent to one lakh families on Mauni Amavasya
नारायणी नदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

इस मौके पर बालकदास, जंगबहादुर दास, प्रवीण गुंजन, रोशनलाल भारती, शशिकांत, प्रभाकर पांडेय, मनोहर जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, पिंटू मिश्रा, सुनील यादव, विकास सिंह, विरेंद्र, राहुल मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित थे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed