फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2020 में गोरखपुर को मिलेंगी ये 20 बड़ी सौगातें, रहने वाले गर्व करेंगे कि गोरखपुरी हैं

Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
New year 2020 will be special for Gorakhpur residents 20 gifts will be available
- फोटो : अमर उजाला

विकास के पथ पर गोरखपुर, नए साल 2020 में एक नई इबारत लिखेगा। यातायात, शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई नई परियोजनाएं पूरी होंगी। एम्स की ओपीडी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेगी तो तमाम गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे। एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल बन जाने से विमान सेवाओं की संख्या में वृद्धि होगी।



रामगढ़ताल किनारे नया सवेरा (फूड सेंटर-पाथवे) के विस्तार और चिड़ियाघर के शुरू हो जाने से पर्यटन को भी एक नया मुकाम मिलेगा। नए साल में रेलवे परिसर भी बदले लुक में नजर आएगा। वहीं फोरेंसिक लैब की शुरूआत हो जाने से अपराधों को सुलझाने में फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से कई अनसुलझे सवालों के जवाब आसानी से मिल जाएंगे।

New year 2020 will be special for Gorakhpur residents 20 gifts will be available
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

01- एयरपोर्ट: हवाई सेवाओं को लगेंगे पंख
नए साल पर हवाई सेवा के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां जुड़ेंगी। तीन फ्लोर का नया टर्मिनल बनकर तैयार हो जाएगा। करीब 22 करोड़ की लागत से बन रहे 350 यात्रियों की क्षमता वाले इस टर्मिनल के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया आखिरी चरण में हैं। इसके बन जाने से विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट सेवा में भी विस्तार हो जाएगा। बंद पड़ी मुंबई और बंगलूरू की फ्लाइट तो एक अप्रैल से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, नई सेवा के तौर पर लखनऊ, चेन्नई के लिए उड़ान शुरू होने के साथ ही क्षेत्रीय सेवाओं के तहत आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद के लिए सेवा शुरू हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई के लिए दूसरी अन्य विमान सेवाएं भी शुरू हो सकती हैं। 30 लाख की लागत से प्रस्तावित एप्रेन लाइट के लिए एयरफोर्स से मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है जिससे रन-वे से टर्मिनल तक के बीच की दूरी में छाए रहने वाले अंधेरे को दूर किया जाएगा।
 

New year 2020 will be special for Gorakhpur residents 20 gifts will be available
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला

02- चिड़ियाघर: देश का सबसे बेहतरीन होगा
इस साल गोरखपुर वाशियों को चिड़ियाघर की सौगात मिल जाएगी। प्रदेश के वन मंत्री ने दावा किया है कि गोरखपुर का शहीद अशफ ाक उल्ला खॉं प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) देश का सबसे बेहतरीन होगा। इसका निर्माण कार्य मार्च तक पूूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके बाद चिड़ियाघर प्रबंधन जीव जंतुओं को लाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2020 will be special for Gorakhpur residents 20 gifts will be available
Gorakhpur forensic lab - फोटो : अमर उजाला

03- फॉरेंसिक लैब : जांच के लिए बाहर की मोहताजी होगी खत्म
इस वर्ष गोरखपुर में ही फारेंसिक लैब की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में मुकदमों में साक्ष्यों के तौर पर इस्तेमाल होने वाले बाल, नाखून या अन्य नमूने के लिए अब कई साल इंतजार नहीं करना होगा और आरोपित को सजा दिलाने में आसानी होगी। अभी जांच के लिए नमूने लखनऊ भेजे जाते हैं,  और वहां से रिपोर्ट आने में कभी कभी दो से तीन साल का समय लग जाता है। फोरेंसिक लैब के निदेशक ने बताया कि मार्च 2020 तक इसे शुरू करने की योजना है।
 

विज्ञापन
New year 2020 will be special for Gorakhpur residents 20 gifts will be available
Gorakhpur Fertilizer - फोटो : अमर उजाला

04- खाद कारखाना : खाद उत्पादन बढ़ेगा, स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार
करीब ढाई दशक से बंद खाद कारखाने की जगह नया कारखाना 2020 के अंतिम तक बनकर तैयार हो जाएगा। फरवरी 2021 से यूरिया का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा, लेकिन इसी साल से देश के दूसरे कारखानों से खाद मंगाकर यहां से बिक्री शुरू हो जाएगी। सात हजार करोड़ की लागत से बन रहे इस खाद कारखाने से रोजाना 3850 मीट्रिक टन खाद का उत्पादन होगा। जापानी कंपनी टोयो इसका निर्माण करा रही है। इस कारखाने का 149.5 मीटर ऊंचा प्रिलिंग टॉवर दुनिया के सभी खाद कारखानों के प्रिलिंग टॉवर से ऊंचा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed