{"_id":"5e4285a28ebc3ee5f2343cd2","slug":"nsa-ajit-doval-examining-india-nepal-border-security","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर एनएसए अजीत डोभाल की नजर, एसएसबी जवानों को दिया गया है खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर एनएसए अजीत डोभाल की नजर, एसएसबी जवानों को दिया गया है खास निर्देश
डिजिटल न्यूज डेस्क, महाराजगंज।
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की बैठक के बाद सीमा की जांच करते एसएसबी जवान।
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का अब और कड़ा पहरा रहेगा। धुसपैठ की लगातार मिल रही शिकायत को देखते हुए सीमा से हर आने जाने वालों की निगहबानी के लिए एसएसबी 22वीं वाहनी के कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने भारत नेपाल सीमा सोनौली का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सीमा पर चौकसी तेज करने और पगडंडियों पर पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग के कड़े निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की खास नजर भारत-नेपाल सीमा पर है।
Trending Videos
2 of 5
कमांडेंट मनोज कुमार सीमा की निगरानी में तैनात किए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कमांडेंट ने बताया कि नेपाल के रास्ते राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा खुली सीमा का दुरुपयोग करने की लगातार मिल रही रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने पिछले दिनों दिल्ली में बैठक बुलाई थी। इसमें सीमा पर तैनात खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों तथा सीमावर्ती जिले के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बसों की जांच करते एसएसबी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि महराजगंज की 84 किमी लंबी सीमा नेपाल से लगती है। दोनों देशों में आवाजाही के लिए महराजगंज में जिले में सोनौली, ठूठीबारी , भगवानपुर और झुलनीपुर में ही अधिकृत रास्ते हैं। लेकिन सामान्य आवाजाही के लिए सीमाई इलाके में रहने वाले दोनों देशों के ग्रामीणों ने अपनी सुविधानुसार जगह-जगह बॉस बल्ली के पगडंडी रास्ते बना रखे हैं।
4 of 5
indo-nepal
- फोटो : अमर उजाला
सीमा की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के लिए यही पगडंडी रास्ते बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक देश विरोधी तत्व तस्करी और अन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इन्हीं पगडंडियों का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियों को खासी मुश्किल पेश आती है। सोनौली सीमा पर यात्रियों के आवागमन की संख्या दस हजार है, जो किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
indo-nepal
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के साथ रिश्ता कायम रखने की है सबसे बड़ी चुनौती
नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है, दोनों देशों के बीच बेटी-रोटी का रिश्ता सदियों पुराना है। सीमाई इलाके में एक देश के लोगों की दूसरे देश में शादियां होना यहां आम बात है। इसी तरह काम की तलाश में रोज बड़ी संख्या में लोग एक देश से दूसरे देश में आते-जाते रहते हैं इसलिए इस सीमा पर कभी कभार मानवता को भी देखना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।