सब्सक्राइब करें

लगन न कोई त्योहार फिर भी रूला रही प्याज, जानिए कितना बढ़ गया है इसका भाव

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Feb 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Onion price crosses Rs 50 in Gorakhpur
बेशकीमती प्याज - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अभी न लगन, न कोई त्योहार फिर भी प्याज की कीमत 50 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। शहर की सभी फुटकर मंडियों में प्याज 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, महेवा थोक मंडी में प्याज का दाम 42 से 48 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।

Trending Videos
Onion price crosses Rs 50 in Gorakhpur
प्याज। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

महंगाई की मार झेल रहे लोगों को प्याज का दाम परेशान करने लगा है। पिछले 10 दिनों से धीरे-धीरे बढ़ रहे प्याज के दाम में शुक्रवार को पांच रुपये की तेजी आ गई। महेवा मंडी में नासिक के प्याज का दाम 48 रुपये किलो तक पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Onion price crosses Rs 50 in Gorakhpur
महेवा मंडी में प्याज का नापतोल करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

महेवा मंडी के थोक व्यापारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में अभी प्याज की फसल तैयार नहीं है। वहीं, नासिक में बारिश के कारण प्याज की आवक कम हो गई है। इसका असर प्याज के दाम पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि महेवा मंडी में छह फरवरी को नासिक के सुपर क्लास प्याज की कीमत अधिकतम 34 रुपये प्रति किलो थी। आठ फरवरी को बढ़कर 37 रुपये पहुंच गई। 17 फरवरी को अधिकतम 43 रुपये थी। शुक्रवार को नासिक में प्याज की कीमत 42-44 रुपये प्रति किलो पहुंची तो गोरखपुर मंडी में कीमत बढ़ गई।

Onion price crosses Rs 50 in Gorakhpur
महेवा मंडी में प्याज की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

प्याज की कीमत थोक में
महेवा मंडी में शुक्रवार को नासिक के सुपर प्याज की कीमत 45 से 48 रुपये रही। एमपी के शाजापुर के प्याज की कीमत 44 से 45 रुपये, भावनगर के प्याज की कीमत 40 से 42 रुपये और पश्चिम बंगाल के प्याज की कीमत 38 से 40 रुपये प्रति किलो रही।।

 

विज्ञापन
Onion price crosses Rs 50 in Gorakhpur
प्याज। (फाइल फोटो) - फोटो : पेक्सेल्स
मार्च से कम होगी कीमत
प्याज व्यापारी फिरोज अहमद ने बताया कि प्याज की कीमत कम होने में समय लग सकता है। हालांकि नासिक और मध्य प्रदेश में प्याज की फसल तैयार हो गई है, लेकिन इसे अभी बाजार में पहुंचने में समय लगेगा। वहीं, प्याज का निर्यात भी जमकर हो रहा है। इसका भी असर कीमतों पर पड़ रहा है। नासिक में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ ओले पड़े हैं। अब खेत सूखने में 10-15 दिन लग जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि नासिक के प्याज के लिए मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed