{"_id":"6030ce0695a97b073229cc1f","slug":"boyfriend-preparation-for-second-marriage-after-love-marriage-with-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सालभर बाद इस वजह से पत्नी पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार चढ़ा परवान तो प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, सालभर बाद इस वजह से पत्नी पहुंची थाने
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक युवती के साथ प्रेम संबंध होने पर मंदिर में विवाह करने और हनीमून मना कर छोड़ देने का मामला सामने आया है। कई महीनों बाद भी जब युवक युवती को अपने घर नहीं ले गया तो युवती के परिजन युवक के घर पहुंच गए। यहां पता चला कि युवक दूसरी शादी करने जा रहा है। इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उत्पीड़न का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाने में एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम तिघरा निवासी महेश गुप्ता करीब दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती के घर वालों द्वारा दबाव बनाने पर महेश ने कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में 10 फरवरी 2020 को शादी की और उसके बाद हनीमून ले गया। हनीमून से आने के बाद लड़की को उसके मायके भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक महीने बाद 13 मार्च 2020 को युवती को लखनऊ बुलाकर दो दिन तक शारीरिक संबंध बनाकर यह आश्वासन दिया कि जल्द ही धूमधाम से शादी करेगा। जिसके बाद शादी न करने की वजह से युवती और उसके परिजन महेश पर दबाव बनाने लगे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
महेश यही कहता रहा कि उसके परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। घर वालों को मनाकर जल्द ही वह धूमधाम से शादी करेगा। कुछ समय बाद युवती ने महेश से उसे घर ले जाने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद युवती और उसके परिजन महेश गुप्ता के घर पहुंच गए। यहां उन्हें पता चला कि महेश की शादी किसी अन्य लड़की के साथ तय हो रही है। इसके बाद युवती ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पीपीगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।