सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU: Fee structure for online and open distance learning programmes approved

डीडीयू : ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम की शुल्क संरचना को मिली मंजूरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
DDU: Fee structure for online and open distance learning programmes approved
विज्ञापन
कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
Trending Videos


विद्यार्थियों के लिए वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम की शुल्क संरचना तय हो गई है। कार्य परिषद की बैठक में इससे जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनकी नई शुल्क संरचना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत शुल्क के अनुसार, ऑनलाइन कार्यक्रमों में बीए (ऑनर्स, चार वर्ष) की कुल फीस 56,500 रुपये, बीए (तीन वर्ष) की 42,500 रुपये, एमएससी (गणित) की 30,500 रुपये और एमए (अर्थशास्त्र, शिक्षा, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र) की 30,500 रुपये निर्धारित की गई है। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम का विकल्प भी मिलेगा, जिसके साथ कुल शुल्क क्रमशः 76,500, 57,500 और 40,500 रुपये तक हो जाएगा। यह पहल छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों के तहत बीए (ऑनर्स, चार वर्ष) की फीस 36,500 रुपये, बीए (तीन वर्ष) की 27,500 रुपये, एमएससी (गणित) की 24,500 रुपये और एमए पाठ्यक्रमों की फीस 24,500 रुपये तय की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुल्क भुगतान के लिए वार्षिक और सेमेस्टर-वार दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा को व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों के विस्तार से अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा पहुंचेगी और उन्हें रोजगारोन्मुख अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed