सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   20 beds in the district hospital have been secured, doctors and staff have been alerted.

Gorakhpur News: होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएचसी-पीएचसी पर किए पांच बेड आरक्षित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
20 beds in the district hospital have been secured, doctors and staff have been alerted.
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में 20 बेड किए गए सुरक्षित, डॉक्टर और स्टाफ को किया गया अलर्ट
Trending Videos

- सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं कराई गई है उपलब्ध



गोरखपुर। होली को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी प्रमुख अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मरीजों की सुविधा और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए बेड, दवाएं, डॉक्टर और एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे अलर्ट मोड में रखी गई हैं। जिले के 20 पीएचसी-सीएचसी, 100 बेड टीबी अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में 20-20 बेड आपात स्थिति के लिए आरक्षित किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना में तत्काल भर्ती की सुविधा मिल सके।

डॉक्टरों की ड्यूटी पहले से निर्धारित कर दी गई है। फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ की विशेष तैनाती की गई है। पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे। जिला अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले से उपलब्ध करा लिया गया है। आपातकालीन दवाएं और उपकरण भी व्यवस्थित कर दिए गए हैं, जिससे उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। जिले के किसी भी हिस्से से मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि सभी चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी गौतम ने कहा कि होली के दौरान मरीजों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed