{"_id":"69a719c17367990de2020c37","slug":"entry-of-heavy-vehicles-will-be-restricted-from-6-am-onwards-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1247737-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली और नरसिंह शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली और नरसिंह शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर डायवर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह छह बजे से ही भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रंगभरी होली और भगवान नरसिंह की शोभायात्रा के मद्देनजर बुधवार को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था सुबह आठ बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी, जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह छह बजे से ही पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौराहा, नखास, रेती चौक, घंटाघर, बसंतपुर और बर्फखाना तिराहा जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शोभायात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे।
इसके अलावा कई प्रमुख रास्तों पर दो, तीन और चार पहिया वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। घोष कंपनी से नखास व रेती चौक, अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर चौराहा, नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता और घंटाघर, हमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा होते हुए अलीनगर व बक्शीपुर तक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर, विजय चौराहा से अलीनगर व चरणलाल चौक, बक्शीपुर से खूनीपुर व साहबगंज, घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से गीताप्रेस व रेती चौक, दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा और जटाशंकर तिराहा से अलीनगर मार्ग भी प्रतिबंधित रहेंगे।
Trending Videos