{"_id":"69a71a22bdd476034b095bbb","slug":"on-the-orders-of-co-gulriha-police-registered-an-fir-and-started-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1246967-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से छह डिसमिल जमीन बेच 15.93 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से छह डिसमिल जमीन बेच 15.93 लाख रुपये हड़पे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीओ के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ के चक्सा हुसैन पचपेड़वा निवासी कृष्ण कुमार सोनकर से ठगी हो गई। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन बेचकर 15.93 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ गोरखनाथ के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि हरसेवकपुर नं.-2, बड़ी जमुनहिया निवासी उनके परिचित मकसूदन और उसके भाई सुनील और पादरीबाजार निवासी श्याम सुंदर मौजा जंगल छत्रधारी, अराजी संख्या-175 की छह डिसमिल जमीन 15.93 लाख रुपये में जरिये जमीन देने का सौदा किया था। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी जमीन का कब्जा या बैनामा नहीं दिया गया। आरोप है कि जालसाजों ने न केवल जमीन देने से इन्कार कर दिया, बल्कि मूल कास्तकार की जमीन के हिस्से को भी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर साजिश के तहत अन्य व्यक्ति को बेच दिया। यहीं नहीं आरोपियों ने स्वयं ही गवाही कर उसका भी लाभ लिया और उनके रुपये भी हड़प लिए। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos