सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विदा होने वाली है ठंड, अब बढ़ेगा तापमान, किसानों को करना होगा ये खास काम

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Feb 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast news update Summer weather coming soon
गोरखपुर में मौसम का आनंद लेते शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला।

अगले कुछ दिनों में ठंड विदा हो जाएगी। न केवल दिन, सुबह-शाम के वक्त के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम पारा 13 डिग्री तक चढ़ सकता है। कृषि मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब गेहूं की फसल में सिंचाई कर लेनी चाहिए।

Trending Videos
Weather Forecast news update Summer weather coming soon
गोरखपुर में मौसम का आनंद लेते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।

शनिवार सुबह मामूली कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ पारा चढ़ता गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। गोरखपुर एनवायरमेंट एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ होता जाएगा। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast news update Summer weather coming soon
गोरखपुर में मौसम का आनंद लेती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
अगले पांच दिनों के तापमान का पूर्वानुमान
तारीख        अधिकतम    न्यूनतम

20 फरवरी     28.0          11.0
21 फरवरी     28.0          12.0
22 फरवरी     29.0          12.0
23 फरवरी     30.0          13.0
24 फरवरी     31.0          13.0
Weather Forecast news update Summer weather coming soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

बालियां निकलते समय गेहूं की अवश्य करें सिंचाई
कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश कुमार पांडे ने बताया कि अब धूप तल्ख होती जाएगी। ऐसे में किसानों को बालियां निकलते समय गेहूं की फसल की सिंचाई अवश्य करनी चाहिए। फसल में यदि दीमक का प्रकोप दिखे तो क्लोरपायरीफांस 20 ईसी @ 2.0 लीटर प्रति एकड़, 20 किग्रा बालू में मिलाकर खेत में शाम को छिड़क दें।

विज्ञापन
Weather Forecast news update Summer weather coming soon
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

कृषि मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि गेहूं में करनाल बंट और कंडुवा रोग का प्रकोप दिखने पर प्रॉपिकॉनाजोल 25% ईसी एक मिली प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें। प्याज की रोपाई का काम इस महीने समाप्त कर लें। रोपाई के समय खेत में नमी बनाएं रखें और 3-4  बार हल्की सिंचाई करें। टमाटर, बैगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रोकोली आदि के खेत में आवश्यकतानुसार सिंचाई करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed