{"_id":"69d425741f2bcf8b7d031b3e","slug":"janta-darshan-cm-yogi-reassures-those-seeking-financial-assistance-for-treatment-of-serious-illnesses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1281434-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अस्पताल से एस्टीमेट मंगाइए, इलाज के खर्च में सरकार करेगी भरपूर मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अस्पताल से एस्टीमेट मंगाइए, इलाज के खर्च में सरकार करेगी भरपूर मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से एस्टीमेट मंगवा लें, इलाज खर्च में सरकार भरपूर आर्थिक मदद करेगी। सीएम ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। कैंसर से पीड़ित अपने परिजन के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंची एक महिला से मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चीकृत सरकारी अस्पताल में मरीज को दिखाकर एस्टीमेट मंगवा लीजिए। इलाज में पूरी मदद की जाएगी।
जरूरतमंद बिटिया की स्कूली फीस की व्यवस्था होगी
जनता दर्शन में एक बिटिया ने कमजोर पारिवारिक आर्थिक स्थिति का जिक्र कर पढ़ाई के लिए फीस जमा करने में आ रही बाधा की बात मुख्यमंत्री को बताई। इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिटिया की स्कूली फीस की व्यवस्था की जाए। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर से आई एक जरूरतमंद महिला को पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
Trending Videos