{"_id":"69d422f128fa2338920b1e0c","slug":"case-of-kotwali-police-station-area-fir-registered-against-accused-father-and-son-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1281386-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोकर कर करता था अश्लील हरकत: छेड़खानी की शिकायत पर मां-बेटी को पीटा, किशोरी के कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता रोकर कर करता था अश्लील हरकत: छेड़खानी की शिकायत पर मां-बेटी को पीटा, किशोरी के कपड़े फाड़े
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सार
राजघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकल रही थी और उदास रहती थी। जब उन्होंने वजह पूछी तो बेटी ने रोते हुए बताया कि रास्ते में निखिल जायसवाल उसे रोककर अक्सर छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें करता है।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत करना मां-बेटी को महंगा पड़ गया। गुस्साए आरोपी के पिता ने मां-बेटी की पिटाई कर दी। वहीं, आरोपी ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में मियां बाजार उत्तरी फाटक निवासी आरोपी निखिल जायसवाल और उसके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
राजघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रहती हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकल रही थी और उदास रहती थी। जब उन्होंने वजह पूछी तो बेटी ने रोते हुए बताया कि रास्ते में निखिल जायसवाल उसे रोककर अक्सर छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांगता है। महिला के अनुसार, वह रविवार को बेटी को लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद अखिलेश जायसवाल को बेटे की हरकतों की जानकारी दी लेकिन वह उल्टा भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान निखिल भी वहां पहुंच गया और दोनों ने मिलकर मां-बेटी पर हमला कर दिया।
आरोप है कि निखिल ने उनकी बेटी के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों को बचाया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।