{"_id":"69d424b9c76feda1a10c626a","slug":"llb-student-misbehaves-with-exam-controller-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1281545-2026-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू :'तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे...छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को दी धमकी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू :'तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे...छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को दी धमकी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
सार
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह की ओर से मुख्य नियंता से की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी छात्र एक दूसरे छात्र का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क जमा किए भरवाने का दबाव बना रहा था। नियमों के विपरीत काम कराने के लिए छात्र ने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हंगामा शुरू कर दिया।
डीडीयू में परीक्षा नियंत्रक से बहस करता छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय माहौल तल्ख हो गया जब एलएलबी के छात्र ने परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हंगामा कर दिया। आरोप है कि छात्र ने परीक्षा नियंत्रक से बदसलूकी करने के साथ धमकी भी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी और उसके साथी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया और तहरीर भी दी है।
Trending Videos
मामले में दोनों छात्रों के निलंबन की तैयारी चल रही है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे विधि विभाग का छात्र, एक अन्य छात्र को लेकर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह की ओर से मुख्य नियंता से की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी छात्र एक दूसरे छात्र का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क जमा किए भरवाने का दबाव बना रहा था। नियमों के विपरीत काम कराने के लिए छात्र ने कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हंगामा शुरू कर दिया।
इस दौरान परीक्षा नियंत्रक को भी धमकाना शुरू कर दिया जिससे माहौल तल्ख हो गया। वायरल वीडियो में छात्र धमकाते हुए कह रहा है कि, 'तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे।'
इस दौरान परीक्षा नियंत्रक को भी धमकाना शुरू कर दिया जिससे माहौल तल्ख हो गया। वायरल वीडियो में छात्र धमकाते हुए कह रहा है कि, 'तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है? दिमाग ठीक कर देंगे।'
परीक्षा नियंत्रक ने शिकायत में कहा है कि छात्र का यह व्यवहार विश्वविद्यालय की गरिमा और अनुशासन के खिलाफ है। साथ ही इस तरह के मामलों से कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने पत्र में अनुरोध किया है कि मामले में विधिक और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दोनों आरोपियों को तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक के शिकायत पत्र को तहरीर के रूप में विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस को दे दिया गया है। यह बेहद गंभीर मामला है। दोनों छात्रों को चिह्नित कर लिया गया है। मंगलवार को उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: डॉ. टीएन मिश्र, मुख्य नियंता, डीडीयू