अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी: अधिकारियों को नहीं लिया गंभीरता से, तथ्य छुपाने को लेकर SO निलंबित
नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने हाल ही में थानों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू किया था। इसी क्रम में ठूठीबारी थाने से जुड़ी एक घटना में थानाध्यक्ष नवनीत नागर पर आरोप लगा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए एक मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना के पूर्ण तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया। साथ ही कामकाज में लापरवाही के सबूत भी सामने आए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इन आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
विस्तार
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने ठूठीबारी थाने के थानाध्यक्ष नवनीत नागर को समय से सूचना न देने, घटना के तथ्य छुपाने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिले में पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने हाल ही में थानों का आकस्मिक निरीक्षण शुरू किया था। इसी क्रम में ठूठीबारी थाने से जुड़ी एक घटना में थानाध्यक्ष नवनीत नागर पर आरोप लगा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए एक मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना के पूर्ण तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया।
साथ ही कामकाज में लापरवाही के सबूत भी सामने आए। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने इन आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस विभाग में कर्तव्यपालन के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने हाल ही में उन्होंने विभिन्न थानों का निरीक्षण कर मातहतों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और शिकायतों के पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए थे।