{"_id":"617bb2a661c67248c678d496","slug":"painful-story-of-road-accident-five-people-death-in-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: एक झटके में तबाह हो गई परिवार की खुशियां, जहां बजनी थी शहनाई वहां से उठी दो अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: एक झटके में तबाह हो गई परिवार की खुशियां, जहां बजनी थी शहनाई वहां से उठी दो अर्थियां
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
बेटों की मौत पर बिलखती इंदु और सुभावती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सगाई के बाद जिस घर में सहनाई बजने वाली थी वहां नियति ने दो जवान भाइयों की अर्थी उठाने को मजबूर कर दिया। पिता की मौत के बाद दोनों चचेरे भाइयों की मौत से वर्मा परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। पति के बाद जवान बेटों की असमय मौत से देवरानी जेठानी इंदु और सुभावती की दुनिया उजड़ गई है। दोनों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों का भी कलेजा फटा जा रहा है।
Trending Videos
रोते-बिलखते परिजन व मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
शिवालावार्ड की रहने वाली इंदु देवी के पति रामकृपाल वर्मा की कुछ साल पहले मौत हो गई। वहीं उनकी देवरानी सुभावती देवी के पति इंद्रजीत वर्मा की भी मौत हो गई है। पति की मौत के बाद इंदु अपने तीन बच्चे मनीष, सोनू और अभिषेक की परवरिश खुद कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोती-बिलखती सुभावती को ढांढस बंधाने पहुंचीं पड़ोस की महिलाए।।
- फोटो : अमर उजाला।
पति के नहीं रहने पर इंदु और सुभावती की तंगहाल जिंदगी बच्चों के बड़े होने के साथ पटरी पर लौटने लगी थी। इंदु के बड़े बेटे मनीष की शादी तय होने पर परिवार में खुशी का माहौल था। सगाई की रस्मों को निभाकर लौट रहे पूरे परिवार को सड़क हादसे से जो सदमा लगा है उससे अब उबरना मुश्किल हो गया है। हादसे में दो चचेरे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है।
रोती-बिलखती इंदु।
- फोटो : अमर उजाला।
मरने वालों में सुभावती का बेटा प्यारे लाल वर्मा और इंदु का छोटा बेटा अभिषेक है। इंदु के दो बेटे मनीष और सोनू मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वर्मा परिवार की दो विधवा माताओं के विलाप से लोगों का दिल दहल जा रहा है। इस परिवार पर बार- बार टूट रहे बज्रपात से लोग आहत हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे हुआ हादसा
शिवालावार्ड के रामकृपाल वर्मा के बेटे मनीष वर्मा की शादी महराजगंज जिले में तय हुई है। गुरुवार को वर और कन्या पक्ष के लोग रामकोला मंदिर में सगाई और गोदभराई की रस्म निभाने पहुंचे थे। मांगलिक कार्यक्रम में दूल्हे के साथी भी गए थे। देर शाम सगाई के बाद रुद्रपुर लौट रही कार रामपुर बगहा कुटी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। स्विफ्ट डिजायर कार में चालक सहित कुल नौ युवक सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चारों तरफ से दब गई। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से प्यारे लाल वर्मा (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक वर्मा (19), रुद्रेश चौबे सुंदरम (18), अब्रेज अंसारी राज (18) और जित्तू मद्देशिया (19) की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहे शिवकुमार, मनीष, सोनू और पवन बुरी तरह घायल हैं, उनकी भी हालत नाजुक बनी है।

कमेंट
कमेंट X