गोरखपुर रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वितीय वाहिनी रजही कैंप गोरखपुर में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने सेवा और सुरक्षा की शपथ ली। परेड के दौरान आरक्षियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अब आरपीएसएफ को 546 नई महिला आरक्षी मिल गईं हैं।
आरपीएसएफ को मिली 546 नई महिला आरक्षी, तस्वीरों में देखें इनका जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला आरक्षियों का मनोबल ऊंचा था। उनके हौसले बता रहे थे कि वह रेलवे और उससे जुड़े लोगों तथा यात्रियों की सेवा के लिए तैयार हैं। कभी भी, किसी भी परिस्थिति में रेलवे सुरक्षा विशेष बल के मान को कम नहीं होने देंगी।।
जीवन कर हर मोर्चे पर महिलाएं डट कर मुकाबले को तैयार
43वें बैच के परेड का निरीक्षण करने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अतुल कुमार श्रीवास्तव ने महिला आरक्षियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके कर्तव्यों को याद दिलाया। साथ ही कहा कि महिलाएं अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटती हैं। वह अपने जीवन के हर मोर्चे पर सफलता के साथ डटकर मुकाबला करती हैं। समाज में ही नहीं रेलवे सुरक्षा विशेष बल में भी महिलाओं का विशेष स्थान है। अंत में उन्होंने सभी महिला आरक्षियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
सम्मानित हुई उत्कृष्ट प्रशिक्षु
प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने उत्कृष्ट प्रशिक्षु रीना को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशिक्षु रीना यादव और जया मालवीय को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल द्वितीय वाहिनी कैंप के कमान अधिकारी अनिरुद्ध चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित किया।