फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: पुष्य नक्षत्र में खरीदारी से आएगी घर में खुशहाली, जानिए शुभ मुहूर्त

Mon, 17 Oct 2022 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Oct 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Shopping in Pushya Nakshatra will bring happiness in house
धनतेरस। - फोटो : अमर उजाला।

खरीदारों के पास मंगलवार को धनतेरस से पहले धनतेरस मनाने का मौका है। इस दिन बन रहा मंगल-पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग भवन, वाहन, भूमि, आभूषण सहित किसी भी तरह की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभकारी होने के साथ ही इसमें कई गुना वृद्धि करने वाला है। इससे घर में खुशहाली आएगी।



ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगलवार को प्रवर्धमान औदायिक योग में है। इस दिन सुबह चार बजकर 49 मिनट से पुष्प नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है। जो अगले दिन यानी बुधवार को सुबह सात बजकर बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस समय के बीच कभी भी खरीदारी की जा सकती है, जो इसमें कई गुना वृद्धि करेगा।

बताया कि पुष्य नक्षत्र की मान्तया सर्वसिद्धि कारक नक्षत्र के रुप में है। नक्षत्रों के राज पुष्य नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होने से विवाह के अतिरिक्त सभी शुभ कार्य इस नक्षत्र में किए जाते हैं। क्रय-विक्रय के रुप में इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है। इस दिन के विशेष महत्व को देखते हुए महानगर के कारोबारियों ने खूब तैयारी की है। मकान, वाहन, ज्वैलरी, कपड़ा सभी तहर के बाजार सज गए हैं।

Shopping in Pushya Nakshatra will bring happiness in house
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र अत्यंत शुभ
पुष्य 27 नक्षत्रों के चक्र में आठवां नक्षत्र है। इसलिए इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति और इसके स्वामी शनि हैं। पुष्य नक्षत्र का दीपावली से पहले आगमन बेहद शुभ माना जाता है। इसमें किए गए कार्य फलदायी होते हैं। बताया कि इस शुभ योग में निवेश करने से धन की वृद्धि होती है। इस योग में खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। -पंडित नरेंद्र उपाध्याय, ज्योतिर्विद

 

Shopping in Pushya Nakshatra will bring happiness in house
ज्योतिष पं. शरद चंद्र मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

सामानों की खरीदारी के साथ पूजन का भी विशेष महत्व
इस दिन दो या चार पहिया वाहन के साथ ही पूजा सामग्री, चांदी या आभूषण, बर्तन, भवन, भूमि आदि खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा पन्ना, हीरा, पुखराज, नीलम, मोती आदि रत्न खरीदने से भविष्य में बड़ा लाभ मिलता है। पुष्य नक्षत्र में श्रीसूक्त का 108 बार पाठ करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। शिव परिवार की पूजा करने पर वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। -पंडित शरद चंद्र मिश्र, ज्योतिषाचार्य  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping in Pushya Nakshatra will bring happiness in house
अनूप सराफ - फोटो : अमर उजाला।

खुशी से झूम रहा सराफा बाजार
दीपावली सीजन उपर से पुष्य नक्षत्र ये सोने पर सुहागा की तरह है। करवाचौथ से सराफा बाजार को मिली गति के बाद कारोबारियों की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। इस वर्ष सराफा बाजार को दीपावली महापर्व के अलावा पुष्य नक्षत्र का भी साथ मिल रहा है। उम्मींद है कि इस बार सराफा बाजार खुशी से झूम उठेगा। -अनूप सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स

 

विज्ञापन
Shopping in Pushya Nakshatra will bring happiness in house
विकास केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला।

अपने घर का फैसला आज ही कर लें
यह समय घर खरीदने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है, अपने घर को लेने का फैसला आज ही कर लें। बताया कि घर हमेशा शुभ मुहूर्त में लेते हैं। दीपावली के साथ ही पुष्य नक्षत्र का संयोग घर खरीदने के लिए अत्यंत शुभकारी है। -विकास केजरीवाल, निदेशक, पॉम पैराडाइज

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed