फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदगी की जंग हार गया बॉर्डर पर तैनात जवान, कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़े थे सूबेदार विनोद

Mon, 27 Jan 2020 01:57 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: विजय जैन Updated Mon, 27 Jan 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Soldiers Vinod Singh died in Nepal Border
विनोद सिंह भूटान बॉर्डर पर थे तैनात। - फोटो : amar ujala
यूपी के जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव नई कोट निवासी विनोद सिंह (44) सेना के राजपूताना रेजिमेंट में सूबेदार पद पर इंडो भूटान बॉर्डर पर तैनात थे, जहां पर रविवार की देर रात करीब नौ बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद साथी सैनिकों ने उन्हें निकट के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कुछ देर बाद हृदयगति रुकने से सैनिक विनोद सिंह की मौत हो गई।
Soldiers Vinod Singh died in Nepal Border
विनोद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

आर्मी कैम्प से विनोद की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। मृत जवान के बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि पिता सिंहासन सिंह भी सेना के जवान थे। देश की सेवा करने के लिए पिता की बताएं गए मार्ग पर चलते हुए छोटे भाई विनोद भी 1996 में सेना में भर्ती हुए। उसके बाद उन्होंने देश की सेवा करते हुए कारगिल युद्ध में भी देश के लिए अहम भूमिका निभाई।

Soldiers Vinod Singh died in Nepal Border
विनोद सिंह की मौत की खबर सुनकर लोग उनके घर जुटने लगे। - फोटो : amar ujala
सूबेदार विनोद अभी बीते कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ दिनों की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। छुट्टी बीतने के बाद पुनः वह इंडो भूटान बॉर्डर कैम्प पर तैनाती के लिए चले गए। जहां से रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सेना के अधिकारियों का मोबाइल के जरिए फोन आया कि उनके भाई विनोद सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी, जिनको निकट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Soldiers Vinod Singh died in Nepal Border
विनोद सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
अस्पताल में इलाके दौरान हृदयगति रुकने से सूबेदार विनोद की मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीण गमगीन हो गए। मृत सैनिक के दो बेटे निशांत सिंह (13) व अनुभव सिंह (10) तथा एक लड़की स्नेहा सिंह (15) का रो रोकर बुरा हाल है। सैनिक के मौत की सूचना पाकर तमाम लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना में जुट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed