ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। सूर्य मंगलवार की सुबह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सूर्य वृषभ राशि में राहु के साथ ग्रहण योग बनाकर चल रहे थे, जिसका लोगों पर खराब प्रभाव पड़ रहा था। सूर्य का मिथुन राशि में परिवर्तन होने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। हर आयु वर्ग के लोगों के लिए ये समय अच्छा साबित होगा। लोगों के निर्णय लेने की क्षमता वृद्धि होगी, संतान की स्थिति अच्छी होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन का कैसा पड़ेगा राशियों पर प्रभाव आइए जानते हैं।
ग्रह-नक्षत्र: जानिए सूर्य कब करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा खास असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्क: पिता से दूरी आ सकती है, राज-सत्ता पक्ष से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
सिंह : स्वास्थ्य में सुधार होगा, शारीरिक परेशानियां दूर होगी, सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा, अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी होगा, अच्छा समय।
तुला : अच्छा समय शुरू होगा, भाग्य साथ देगा, मानसिक स्थिति अच्छी होगी, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा, आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
धनु: सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे, रोजी-रोजगार में तरक्की होगी, जीवनसाथी का साथ मिलेगा, पत्नी के कारण भाग्य का साथ मिलेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी।
कुंभ : कठोर और सही निर्णय लेंगे, संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे, घरेलू समस्याओं से निजात मिलेगी, निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी, प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी, व्यापार अच्छा होगा।
मीन : घर में सकारात्मक विवाद हो सकता है, मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी हो सकती है, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, व्यापारिक और प्रेम की स्थिति अच्छी होगी।